Tue 15 Sep 2026

ब्रेकिंग

सौदागरों पर शिकंजा कसने की तैयारी

सितंबर को विशेष आयोजन

 प्रतियोगिता में विजन पब्लिक स्कूल अव्वल

बाह्य न्यायालय टनकपुर में न्यायिक मजिस्ट्रेट काजल रानी की अध्यक्षता में हुआ आयोजन

पंडित जीबी पंत की 139वीं जयंती धूमधाम से मनाई, मरीजों को वितरित किए फल

सुचना

: 39 वीं वाहिनी एसएसबी के कमांडेंट राजेश सिंह के नेतृत्व में निकाली गई पर्यावरण जागरूकता रैली

admin

Tue, May 14, 2024

लखीमपुर खीरी: सशस्त्र सीमा बल की 39 वीं वाहिनी के कमांडेंट राजेश सिंह के नेतृत्व में पर्यावरण जागरूकता साइकिल रैली निकाली गई। एसएसबी के अधिकारियों एवं जवानों ने रैली के माध्यम से लोगों को पर्यावरण को बचाने के लिए प्रेरित कर अधिक से अधिक पौधारोपण करने पर जोर दिया।

प्राप्त समाचार के अनुसार मंगलवार को गदनियां मुख्यालय से निकली जागरूकता साइकिल रैली बरेली फार्म, महंगापुर होते हुए पंजाब घाट, बमनगर पहुंची। जहां से होते हुए वापस मुख्यालय आकर समाप्त हो गई। रैली के दौरान ग्रामीणों को पर्यावरण को बचाने व उससे होने वाले नफा-नुकसान को लेकर जागरूक किया। कमांडेंट ने ग्रामीणों से शुद्ध वतावरण और पर्यावरण के लिए अधिक से अधिक पेंड़ लगाने के लिए प्रेरित किया। रैली में द्वितीय कमान अधिकारी पशु चिकित्सा डॉ. शालिनी परिहार, उप कमांडेंट विजेंद्र सिंह, श्वेता थापा, प्रीती शर्मा, प्रमोद कुमार समेत तमाम जवान शामिल रहे।

Tags :

जरूरी खबरें