Tue 26 May 2026

ब्रेकिंग

डाउनलोड करने की अपील

श्रद्धालुओं को पिलाया ठंडा शरबत

दो तस्कर दबोचे

शांति समिति की बैठक आयोजित

प्राथमिक विद्यालय मनिहारगोठ को हाईस्कूल का दर्जा देने की उठी मांग

सुचना

: काठं मे स्वच्छता अभियान को ठेंगा दिखा रहा है कूड़े के ढेर से पटा चौराहा, गंदगी के चलते संक्रमण फैलने की आशंका पालिका प्रशासन मौन तो सुनेगा कौन••

कांठ/ ए एच सिद्दीकी= प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता अभियान को काठं में  डाक्टर इंतजार की पुलिया के नाम से प्रचलित चौराहे पर पड़े कूड़े के ढेर से पलीता लग रहा है। इसकी तरफ ना तो नगर पालिका प्रशासन का कोई ध्यान है।  और ना ही सफाई कर्मियों का कूड़े के ढेर से हर समय गंदगी का आलम बना रहता है।

प्रधानमंत्री मोदी दूसरे देशों की तरह भारत को स्वच्छ भारत के रूप में देखना चाहते हैं इसी को लेकर समय-समय पर लोगों को सफाई व्यवस्था के प्रति जागरूक करने का काम भी किया जाता है। कांठ में नगर पालिका सफाई कर्मचारी और अधिकारी इस विचारधारा की विपरीत हैं। जिसके चलते प्रतिदिन वार्ड नंबर 6 में हर समय चौराहे पर कूड़ा नजर आता है। कूड़ा तो कूड़ा यहां पर हर समय आवारा कुत्ते भी कूड़े के ऊपर बैठे रहते हैं। आपको बता दें इस खास चौराहे पर हर समय बस्ती वालों की आवाजाही बनी रहती है।  खाने पीने की वस्तुएं भी जैसे आइसक्रीम, फल फ्रूट, और पकवान भी खुले में बिकते हैं। यहां चौराहे पर हर समय कूड़ा पड़े होने से  मच्छर मक्खियों पनप रही है। जो कि उड़कर पकवानों पर भी बैठती हैं। कूड़े के ढेर ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है। अब गर्मी आने वाली है गर्मी के मौसम में संक्रमण फैलने का भी आशंका बनी हुई है। इस और अब तक पालिका प्रशासन का ध्यान नहीं है। सफाई कर्मचारी खाना पूर्ति करने का काम कर रहे हैं। पालिका कर्मचारी और अधिकारी अपनी धुन में ऐसे सवार हैं। कि उन्हें लोगों की सेहत की तरफ कोई भी ध्यान नहीं है।  जिस कारण लोगों की समस्या ज्यों की त्यों बनी है। ऐसे में कस्बे के लोगों ने अधिशासी अधिकारी से मांग करते हुए सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।

Tags :

जरूरी खबरें