Mon 21 Sep 2026

ब्रेकिंग

तकनीक पर दो समझौता ज्ञापन

साइबर ठगी के शिकार

AIAPGET 2026 में डॉ. आकाश में आठवीं रैंक हासिल कर बढ़ाया टनकपुर का मान, AIIA नई दिल्ली में MD करने का लक्ष्य

जारी, फोरेंसिक टीम ने मौके से जुटाए फिंगर प्रिंट,

एनबीडब्ल्यू में वांछित गिरफ्तार

सुचना

: भीषण गर्मी में यू शाइन कलेक्शन के कर्मचारियों ने पिलाया राहगीरों को शरबत

धामपुर / भीषण गर्मी, व तपती दोपहरी मे राहगीरों को पिला रहे शर्बत। ये जज्बा है शहर के यू शाइन में काम करने वाले कर्मचारियों का । जिन्होंने नगीना चौराहे के समीप शर्बत शिविर लगाकर लोगों के सामने एक मिसाल रखी है।


शनिवार को नगीना चौराहे पर स्थित यू शाइन कलेक्शन के प्रोपराइटर हाजी नौशाद आलम के निर्देश पर उनके कर्मचारियों के द्वारा शर्बत शिविर लगाया गया। प्रतिष्ठान के प्रबंधक मोहम्मद आला जी, इमरान अहमद, मोइन अंसारी, मोबीन, मोहम्मद अजीम के नेतृत्व में उमस भरी गर्मी की परवाह किए बगैर राहगीरों के लिए शर्बत शिविर लगाया गया।

प्रबंधक मोहम्मद आला ने बताया कि सिर्फ शिविर ही आयोजित करना उनका ध्येय नहीं था। बल्कि हम सब का फर्ज है पढ़ रही भीषण गर्मी में हम सभी लोगों की सेवा करें। इधर पालिका अध्यक्ष रवि चौधरी ने इनके द्वारा किए गए कार्य की भूरि भूरि प्रशंसा की है।

Tags :

जरूरी खबरें