Sat 10 Oct 2026

ब्रेकिंग

draft title

समय पर तैयारी की मांग

ऐतिहासिक फैसलों पर बांटी मिठाई

हुआ था लापता, पुलिस में दर्ज है गुमशुदगी का मुकदमा

गांधी-शास्त्री जयंती पर निकली विधिक जागरूकता रैली

सुचना

: कांठ: नगर पंचायत अध्यक्ष मोहम्मद इकबाल ने नीट क्वालीफाई छात्र शावेज को किया सम्मानित

कांठ/ मुरादाबाद जनपद के तहसील कांठ जामा मस्जिद निवासी घड़ी साज मोहम्मद सलीम के पुत्र को नीट में सफल होने पर नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा सम्मानित किया गया।

 प्राप्त समाचार के अनुसार रविवार को नीट में 720 में से 656 अंक प्राप्त कर सफलता प्राप्त करने वाले छात्र मोहम्मद शावेज को नगर पंचायत अध्यक्ष मोहम्मद इकबाल की ओर से एक घड़ी और पेन सप्रेम भेंट कर सम्मानित किया गया।

नगर पंचायत अध्यक्ष मोहम्मद इकबाल ने सम्मानित करते हुए अन्य विद्यार्थियों से भी इसी प्रकार आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बधाई देते हुए जीवन में और ज्यादा सफलता प्राप्त करने की बात कही। छात्र मोहम्मद शावेज ने बताया कि उन्होंने घर पर ही रहकर नियमित पढ़ाई की है आज तक किसी भी संस्थान से कोचिंग नहीं की,

बताया कि प्रतिदिन 15 घंटे घर पर रहकर ही पढ़ाई की गई। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को दिया है। इस मौके पर मोहम्मद सलीम, मोहम्मद शाहनवाज, मोहम्मद फैजान आदि लोग मौजूद रहे।

Tags :

जरूरी खबरें