Thu 12 Mar 2026

ब्रेकिंग

गोविंद आर्य (गैस प्रबंधक टनकपुर)

भव्य परेड, GM जावेद अंसारी ने जवानों की सराहना की

उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन ने परिवहन निगम प्रबंधन को भेजा नोटिस

अधिकारी चंपावत

रंजन आर्या (महाप्रबंधक) एनएचपीसी

सुचना

कांठ मे प्रधानमंत्री मोदी के स्वच्छता अभियान को पलीता लगाने से बाज : नहीं आ रहे जिम्मेदार, कूड़े के ढेर से उठ रही बदबू से स्थानीय लोग परेशान, पालिका प्रशासन मौन, तो सुनेगा कौन

Abid Hussain

Thu, Jul 3, 2025

✍️जनपद मुरादाबाद के  कस्बा कांठ में बीच चौराहे पर कूड़ा डंप किए जाने से लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। बताया जा रहा है कि इस मार्ग से आवाजाही एवं निवास करने वाले लोग कूड़े से आ रही बदबू से बहुत ज्यादा परेशान है। लेकिन वार्ड वासियों द्वारा कई बार शिकायत करने के बावजूद भी संबंधित जिम्मेदार इस और ध्यान नहीं दे रहे। और गंदगी का आलम लगातार बना हुआ है। मामले से संबंधित  फोटो सोशल मीडिया मे भी शेयर की गई है। जिम्मेदार अधिकारी प्रधानमंत्री मोदी के स्वच्छता अभियान को पलीता लगाने से बाज नहीं आ रहे हैं। जिसके चलते लोगों में नाराजगी झलक रही है।

जानकारी के मुताबिक वार्ड नंबर 6 में रह रहे स्थानीय लोगों ने बताया कि डॉक्टर इंतजार के समीप ट्रांसफॉर्म के आसपास कूड़ा एकत्रित किए जाने से गंदगी का आलम लगातार बना हुआ है। इस संबंध में पालिका के जिम्मेदार अधिकारियों को अवगत कराने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं किया गया। जिसके चलते स्थानीय लोगों ने नाराजगी जाहिर कर जिम्मेदार अधिकारियों से समस्या के निवारण की मांग की है। काठं निवासी एडवोकेट अफसर सिद्दीकी ने कूड़े से संबंधित फोटो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर की है।

अब देखना यह होगा कि कुंभकणीय नींद में सोया पालिका प्रशासन कब जगाता है। यह एक अहम सवाल है आपको बता दे इस व्यस्ततम चौराहे पर प्रतिदिन खुले में रेडी एवं ठेले वाले कई प्रकार की खाने की वस्तुएं बिक्री करते हैं। लेकिन सफाई के अभाव में मच्छर मक्खियों के पनपने से लोगों की सेहत से भी खिलवाड़ किया जा रहा है। इस मामले में अधिशासी अधिकारी रामेश्वर दयाल के द्वारा बताया गया कि अगर क्षेत्र में इस प्रकार से गंदगी का आलम बना हुआ है तो वह अपने स्तर से इसका समाधान करने का प्रयत्न करेंगे। कहा कि उन्हें जानकारी मिली कि कुछ स्थानीय लोग वहां पर कूड़ा फेंक देते हैं इसके लिए वह पहले अपने सुपरवाइजर के माध्यम से निगरानी करवाएंगे अगर फिर भी लोग कूड़ा फेंकने से बाज नहीं आते हैं तो ऐसे लोगों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की जाएगी।

Tags :

जरूरी खबरें