Sat 10 Oct 2026

ब्रेकिंग

draft title

समय पर तैयारी की मांग

ऐतिहासिक फैसलों पर बांटी मिठाई

हुआ था लापता, पुलिस में दर्ज है गुमशुदगी का मुकदमा

गांधी-शास्त्री जयंती पर निकली विधिक जागरूकता रैली

सुचना

: ग्राम पंचायत मंझेडा शकरू में मेरी माटी मेरा देश अभियान का हुआ शुभारंभ

नगीना/ बुधवार को ग्राम पंचायत मंझेडा शकरू मे  क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के साथ ही स्थानीय लोगों ने मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के अभियान का शुभारंभ किया। क्षेत्र के तमाम लोगों ने अपने अपने गांव के खेत से लाई गई मिट्टी को कलश में डाला और कार्यक्रम का विधिवत प्रारंभ हो गया। 

आयोजित कार्यक्रम में ग्राम पंचायत सचिव नंदराम सिंह ने कहा कि अपने गांव के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और सेना के जवानों जो भारत माता की सीमा पर शहीद हुए हैं उन जवानों को सम्मान देना है और उनको नमन करना है उनको याद करना है उनके बलिदानों की चर्चा करनी है और उनके वीरता पराक्रम से हमें प्रेरणा देनी है। इसी मौके पर पंचायत भवन में क्षेत्र के लोगों को प्रतिज्ञा दिलाई गई कि मैं एक विकसित भारत निर्माण में अपनी भूमिका निभाने की प्रतिज्ञा करता हूं, मैं अपने समृद्ध संस्कृति विरासत को बढ़ावा देने और सुरक्षित करने में गर्व महसूस करने की प्रतिज्ञा करता हूं, मैं अपने प्रति अपने कर्तव्य एवं उत्तरदायित्व को पूरा करने को प्रतिज्ञा करता हूं ,मैं हमारे देश के बहादुरो के बलिदान का सम्मान करने और देश की रक्षा और प्रगति के लिए खुद को समर्पित करने की प्रतिज्ञा करता हूं,

आयोजित कार्यक्रम में एडीओ आदित्य कुमार गौतम, ग्राम प्रधान सायरा बानो, पंचायत सहायक समरीन जहां, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मोहम्मद उस्मान, डीलर नसीम अहमद ,वार्ड सभासद शमीम अहमद खलील अहमद आंगनबाड़ी कार्यकत्री नसरीन बानो, सलमा बेगम, शहनाज, सहायिका नसीमा खातून, आशा अनीता, कामिनी ,आफरीन ,नीरज सहित तमाम ग्रामीण शामिल रहे

Tags :

जरूरी खबरें