Wed 22 Jul 2026

ब्रेकिंग

नवनियुक्त पदाधिकारियों को मनोयन पत्र देकर किया सम्मानित

और एसडीएम ने की लोगों से दूरी बनाने की अपील

खाटू श्याम जा रहे बुआ-भतीजे की सड़क हादसे में मौत

मान, परिवार में खुशी की लहर

अभिषेक गोयल बने सरस्वती शिशु मंदिर बनबसा की प्रबंध समिति के अध्यक्ष

सुचना

: 30 सितंबर तक ई केवाईसी जरूर करा ले अन्यथा खाद्य सुरक्षा की लिस्ट से हट जाएगा नाम● नसीम अहमद (राशन डीलर)

admin

Tue, Sep 17, 2024

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना (National Food Security Scheme) के तहत देश के गरीब व बीपीएल परिवारों को फ्री में राशन प्रदान किया जाता है। इसके लिए उन्हें राशन कार्ड के माध्यम से राशन वितरित किया जाता है। लेकिन देखने में आया है कि गरीब व बीपीएल परिवारों के अलावा आर्थिक रूप से सुदृढ़ व्यक्ति भी इस फ्री राशन योजना का लाभ उठा रहे हैं। ऐसे में राज्य सरकार की ओर से प्रत्येक राशन कार्ड (Ration Card) धारक के लिए ई-केवाईसी (E-KYC) करना अनिवार्य कर दिया है ताकि वास्तविक पात्र व्यक्ति की पहचान हो सके और उसे ही फ्री राशन योजना (Free Ration Scheme) का लाभ मिल सके। ऐसे में अपात्र लोगों को खाद्य सुरक्षा योजना (National Food Security Scheme) का लाभ नहीं दिया जाएगा। उनका नाम खाद्य सुरक्षा योजना की लिस्ट (List of Food Security Scheme) से हटाए जाएंगे और नए पात्र लोगों के नाम इसमें जोड़े जाएंगे। राशन कार्ड (Ration Card)  के तहत प्रत्येक सदस्य की ई-केवाईसी  (E-KYC) की जाएगी। राशन कार्ड ई-केवाईसी कराने की अंतिम तारीख 30 सितंबर तय की गई है। ऐसे में प्रत्येक राशन कार्ड धारक को निर्धारित तारीख से पहले ई-केवाईसी कराना अनिवार्य होगा। ई-केवाईसी  (E-KYC) नहीं करने की स्थिति में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना की लाभार्थी लिस्ट (Beneficiary list of National Food Security Scheme) से उनका नाम हटा दिया जाएगा जिससे उनको फ्री राशन सुविधा का लाभ नहीं मिल पाएगा। राशन डीलर नसीम अहमद ने जानकारी दी है की सभी राशन उपभोक्ता अपनी राशन कार्ड की ई केवाईसी 30 सितंबर तक अवश्य करा ले। उन्होंने कहा कि जो भी उपभोक्ता ई केवाईसी नहीं कराएगें ऐसे उपभोक्ताओं का राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना की लाभार्थी लिस्ट से नाम हट जाएगा।

Tags :

जरूरी खबरें