Sat 10 Oct 2026

ब्रेकिंग

draft title

समय पर तैयारी की मांग

ऐतिहासिक फैसलों पर बांटी मिठाई

हुआ था लापता, पुलिस में दर्ज है गुमशुदगी का मुकदमा

गांधी-शास्त्री जयंती पर निकली विधिक जागरूकता रैली

सुचना

: बाल विकास विभाग के पोषण ट्रैकर एप पर पंजीकृत लाभार्थियों को ही मिलेगा पोषाहार

admin

Wed, Sep 6, 2023

■■ आंगनबाड़ी केदो पर पोषाहार सामग्री में धांधली रोकने के लिए सरकार ने उठाया नया कदम •••

लखनऊ/ आंगनबाड़ी केदो में पोषाहार वितरण में धांधली रोकने के लिए सरकार ने एक नया कदम उठाते हुए पोषाहार वितरण व्यवस्था में बदलाव किया है । नई व्यवस्था में अब उन्हीं लाभार्थियो पोषाहार दिया जाएगा जो पोषण ट्रैकर एप पर पंजीकृत होंगे। सरकार द्वारा की गई नई व्यवस्था के तहत पोषाहार मिलने के बाद लाभार्थी के पंजीकृत मोबाइल पर मैसेज जाएगा। इससे किसी लाभार्थी के नाम पर फर्जी तरीके से पोषाहार का वितरण दिखाने के खेल पर लगाम लग सकेगी बता दें कि पिछले दिनों कई जिलों में पोषाहार की बिक्री करते हुए कर्मचारियों को पकड़ने की शिकायत मिली थी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आंगनबाड़ी केदो तक पोषाहार वितरण के दौरान  संबंधित विभाग के अधिकारी और कर्मचारी भी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों से पोषाहार सामग्री दिए जाने की मांग करते है।  इसे देखते हुए पोषण निदेशालय ने जिला कार्यक्रम अधिकारियों (डीपीओ ) को शत प्रतिशत आधार फीडिंग कराने के निर्देश दिए हैं। पोषण निदेशालय के एक अधिकारी ने बताया कि कई आंगनबाड़ी केदो पर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों  द्वारा गलत नंबर फीड किए जाते हैं जिससे कभी लाभार्थी को कॉल की जाए तो उसे संपर्क नहीं हो पता है उन्होंने सभी कर्मचारियों को लाभार्थियों के सही नंबर फीड करने के निर्देश दिए है। और कहां की गलत नंबर की सूचना पर संबंधित कार्यकत्रियों के खिलाफ विभाग द्वारा ठोस कार्रवाई की जाएगी।

Tags :

जरूरी खबरें