Wed 27 May 2026

ब्रेकिंग

ईद-उल-अजहा को लेकर तैयारियां पूरी, विभिन्न मस्जिदों में नमाज का समय घोषित

डिस्पैच प्रक्रिया 8 जून से

सामाजिक न्याय व शिक्षकों के हितों पर उठाई आवाज

ऑपरेशन प्रहार के तहत रीठा साहिब पुलिस की कार्रवाई, वारंटी गिरफ्तार

डाउनलोड करने की अपील

सुचना

: रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए मथुरा जंक्शन टनकपुर स्पेशल ट्रेन की अवधि को 30 अप्रैल तक बढ़ाया

बरेली  : रेलवे प्रशासन  के द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए  पूर्व से मथुरा जंक्शन टनकपुर विशेष गाड़ी की अवधि को बढ़ा दिया गया है। पूर्व में यह विशेष गाड़ी  जनवरी, 2024 तक प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, वृहस्पतिवार, शुक्रवार एवं शनिवार को चलाई जा रही थी। रेलवे विभाग के जनसंपर्क अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि 05062/05061 टनकपुर-मथुरा जं.-टनकपुर विशेष गाड़ी का अवधि विस्तार 30 अप्रैल, 2024 तक किया गया है। यह गाड़ी अपने पूर्व निर्धारित मार्ग, ठहराव, समय एवं रेक संरचना के अनुसार चलाई जायेगी। 

विस्तारित अवधि में 05062 टनकपुर-मथुरा जं. विशेष गाड़ी मथुरा कैण्ट स्टेशन पर शार्ट टर्मिनेट होगी एवं 05061 मथुरा जं0-टनकपुर विशेष गाड़ी मथुरा कैण्ट से चलाई जायेगी। यह गाड़ी मथुरा कैण्ट से मथुरा जं. के मध्य निरस्त रहेगी।

Tags :

जरूरी खबरें