Tue 15 Sep 2026

ब्रेकिंग

सौदागरों पर शिकंजा कसने की तैयारी

सितंबर को विशेष आयोजन

 प्रतियोगिता में विजन पब्लिक स्कूल अव्वल

बाह्य न्यायालय टनकपुर में न्यायिक मजिस्ट्रेट काजल रानी की अध्यक्षता में हुआ आयोजन

पंडित जीबी पंत की 139वीं जयंती धूमधाम से मनाई, मरीजों को वितरित किए फल

सुचना

: ट्रैक्टर की टक्कर से खाई में गिरा ट्रक, पीड़ित की तहरीर पर  अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

छजलैट। थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर की टक्कर से खाई में गिरे ट्रक के मालिक  की तहरीर के आधार पर थाना छजलैट पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है। प्राप्त समाचार के अनुसार जनपद संभल के  मोहल्ला चौधरी सराय निवासी मोहम्मद आदिल पुत्र मुशाहिद के थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 13 जनवरी को उसके पिता ट्रक में भगवानपुर मिल से चीनी लेकर मथुरा के लिए निकले थे। जैसे ही उनका ट्रक फत्तेपुर बिश्नोई छजलैट थाना क्षेत्र में पहुंचा तो सामने से तेज रफ्तार से आ रहे ट्रैक्टर के चालक ने लापरवाही से शराब के नशे में वाहन चलाकर ट्रक में टक्कर मार दी थी, जिससे ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया था। पीड़ित की तहरीर के आधार पर थाना छजलैट पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

Tags :

जरूरी खबरें