Thu 12 Mar 2026

ब्रेकिंग

गोविंद आर्य (गैस प्रबंधक टनकपुर)

भव्य परेड, GM जावेद अंसारी ने जवानों की सराहना की

उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन ने परिवहन निगम प्रबंधन को भेजा नोटिस

अधिकारी चंपावत

रंजन आर्या (महाप्रबंधक) एनएचपीसी

सुचना

अधिकारी मौन, तो सुनेगा कौन : मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में सड़के हो गई संकरी यातायात व्यवस्था हो रही प्रभावित

काठं / शहर की सड़क अतिक्रमण के चलते संकरी हो गई हैं। इस स्थिति में यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। और जाम की स्थिति लगातार बनी रहती है। लेकिन जिम्मेदारों का इस समस्या पर कोई विशेष ध्यान नहीं है। जिसके चलते आम जनमानस  को भारी मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है।

आपको बता दे काठं के मुख्य बाजार में स्थानीय फड व्यापारी दुकानों का सामान नालियों के बाहर सड़क पर रख रहे हैं।  साथ ही रेडी ठेले वाले भी सड़क किनारे खड़क हो रहे हैं। यहां की सड़कों पर दो पहिया वाहनों का दबाव काफी अधिक रहता है जिससे अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। अतिक्रमण के चलते पालिका के सफाई कर्मियों को नालियों की सफाई करने में बड़ी परेशानी होती है। प्रशासन द्वारा समय-समय पर कई बार अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया साथ ही  चालानी कार्रवाई भी की गई लेकिन कार्रवाई के बाद भी अतिक्रमणकारि बाज नहीं आ रहे है। जिसका खामियाजा स्थानीय लोगों को भुगतना पड़ रहा है। अब देखना होगा  आखिर सड़कों पर से अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान कब चलेगा और कितना प्रभावी होगा क्योंकि पूर्व में भी अतिक्रमण हटाओ अभियान कई बार दम तोड़ चुके हैं।

Tags :

ब्रेकिंग न्यूज

जरूरी खबरें