Thu 12 Mar 2026

ब्रेकिंग

गोविंद आर्य (गैस प्रबंधक टनकपुर)

भव्य परेड, GM जावेद अंसारी ने जवानों की सराहना की

उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन ने परिवहन निगम प्रबंधन को भेजा नोटिस

अधिकारी चंपावत

रंजन आर्या (महाप्रबंधक) एनएचपीसी

सुचना

ABID SIDDIQUI : शाहजहांपुर: निजीकरण के विरोध में जेई का एसई कार्यालय पर प्रदर्शन

admin

Wed, May 21, 2025

शाहजहांपुर: निजीकरण के विरोध में जेई का एसई कार्यालय पर प्रदर्शन

-बोले कर्मचारी, मांगों को नहीं माना गया तो 29 मई को करेंगे कार्य बहिष्कार

निजीकरण से बिजली दरें होंगी महंगी,गरीब परिवारों के घरों में छा जाएगा अंधेरा

फोटो- एसई कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन करते जेई

शाहजहांपुर: विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के निजीकरण के विरोध में राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन से जुड़े जूनियर इंजीनियरों ने एसई कार्यालय परिसर में एक दिवसीय धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया।

मंगलवार सुबह10 बजे से पांच बजे तक अधीक्षण अभियंता कार्यालय परिसर में विरोध प्रदर्शन के दौरान सभा को सम्बोधित करते हुए जिला सचिव इं. अजय कुमार यादव ने कहा कि निजीकरण किसी भी स्तर पर स्वीकार्य नहीं किया जाएगा, इसका हर स्तर पर विरोध किया जाएगा। निजीकरण से बिजली दरें महंगी होंगी, गरीब परिवारों के घरों में अंधेरा छा जाएगा , समाज में लाचारी व बेरोजगारी बढ़ेगी। जिलाध्यक्ष इं. शिव शरण प्रसाद ने कहा कि दो बड़े डिस्कॉम के निजीकरण के पीछे बहुत बड़े घोटाले को अंजाम देने की कार्य योजना प्रबंधन द्वारा तैयार की जा रही , जूनियर इंजीनियर संगठन इसकी कड़ी निंदा करता है, साथ ही यदि निजीकरण की कार्यवाही को नहीं रोका गया तो जूनियर इंजीनियर संगठन 29 मई से कार्य से विरत रहेगा, जिससे यदि किसी भी प्रकार की औद्योगिक अशांति या विद्युत व्यवधान होता है तो इसकी समस्त जिम्मेदारी उच्च प्रबंधन की होगी। मुख्यमंत्री से अपील की, कि जनहित में निजीकरण के फैसले को वापस लिया जाए। सभा की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ने की और संचालन जिला सचिव ने किया। विरोध प्रदर्शन के दौरान उपखंड अधिकारी बबलू कुमार व अवर अभियंता इं. कृष्ण कुमार, इं. आनन्द कुमार, इं. सत्यपाल सिंह, इं. संजीव कुमार, इं. जयंत कुमार , इं. कृपाशु, आदर्श कुमार , रामऔतार , देवराज , राजेंद्र सागर सत्यपाल सिंह एवं , इं. बृजेश सिंह, अजीत कुमार, इं जयंत कुमार सहित जनपद के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें