Thu 12 Mar 2026

ब्रेकिंग

गोविंद आर्य (गैस प्रबंधक टनकपुर)

भव्य परेड, GM जावेद अंसारी ने जवानों की सराहना की

उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन ने परिवहन निगम प्रबंधन को भेजा नोटिस

अधिकारी चंपावत

रंजन आर्या (महाप्रबंधक) एनएचपीसी

सुचना

नगर पालिका की रार: सभासदों ने डीएम से की मुलाकात, कई मुद्दों पर सीधी : बात

Abid Hussain

Sun, Aug 24, 2025

नगर पालिका की रार: सभासदों ने डीएम से की मुलाकात, कई मुद्दों पर सीधी बात

पीलीभीत,: नगर पालिका में चल रही गुटबाजी के बीच शिकायतों का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। गत दिनों से अपनी मांगों को लेकर मुखर हो रहे 14 सभासदों ने  डीएम से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। वहीं, विभिन्न मुद्दों पर सीधी बात की और आय व्यय की विशेष बोर्ड बैठक को निरस्त कराकर दोबारा से बुलाए जाने की मांग की। इस दौरान नेहरु पार्क सौंदर्यीकरण कार्य के दौरान गायब किए गए जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों के शिलापट के मामले में नई तहरीर देकर ठेकेदार पर कार्रवाई करने की मांग की गई है। इसके अलावा पूर्व से चली आ रही मांगों व शिकायतों के निस्तारण न होने पर नाराजगी जताई है।

             नगर पालिका में सभासदों के दो गुट बन चुके हैं। एक गुट में 13 सभासद जबकि दूसरे खेमे में 14 सभासद हैं। इसे लेकर रार छिड़ी हुई है, जोकि थमने का नाम नहीं  ले रही।  सभासद एकत्र होकर कलेक्ट्रेट पहुंचे और डीएम ज्ञानेंद्र सिंह से मुलाकात की। इस दौरान अपनी मांगों से जुड़ा ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें कहा कि 13 अगस्त को नगर पालिका पीलीभीत द्वारा की गई अनियमितता के संबंध में शिकायत की गई थी। इस पर निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया गया था। आरोप लगाया कि नगर पालिका ने समय सीमा में बजट बोर्ड द्वारा पास न कराकर  बैठक की। जबकि पूर्व में ही ये आग्रह किया गया थ था कि जब तक उन सभी (14 सभासदों) द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र का निस्तारण न हो, तब तक बैठक न कराई जाए। चौदह सभासदों के बहिष्कार पर कोरम पूरा न होने पर बैठक नहीं हो सकी। मगर बाद में 18 अगस्त को बजट बैठक की गई। इस दौरान मांग की गई कि एक अप्रैल से 17 अगस्त तक किए गए व्यय का ब्योरा बोर्ड के समक्ष रखा जाए। मगर ऐसा किए बिना बजट बोर्ड में पास कराने की बात कही जा रही है। जबकि 14 सभासदों ने इसका विरोध लिखित में भी दर्ज कराया था। इसे विधि विरुद्ध बताते हुए पास किए गए बजट को विखंड़ित करने की मांग की गई। ये भी कहा कि जल्द ही पूर्व की बैठक कैंसिल करके पुन: बैठक बुलाई जाए। सभासदों ने डीएम से हुई मुलाकात के दौरान पूर्व में की गई शिकायतों पर कार्रवाई न होने पर भी नाराजगी जताई। डीएम से मुलाकात करने वालों में पुष्पा उपाध्याय, एहतिशाम वली खां, चैतन्य गंगवार, सुनीता सिंह, माया देवी, महनाज बेगम, राजेंद्र कुमार भारती, सुरेश कुमार लोधी, ऊषा देवी, श्यामलता, शिवम श्रीवास्तव, शिखा वर्मा आदि सभासद थे।

---------

बोले: नई तहरीर देकर ठेकेदार पर हो कार्रवाई

नेहरू पार्क में लगे जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के पूर्व के शिलापट हटाने के बाद भले जिम्मेदारों ने दोबारा लगवा दिए और अज्ञात पर एफआईआर भी करा दी गई हो, लेकिन इस मामले को लेकर भी ठेकेदार को बचाने का आरोप लग रहा है। डीएम से हुई मुलाकात के दौरान चौदह सभासदों ने ठेकेदार को इसका जिम्मेदार ठहराते हुए मांग रखी। कहा कि ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाए। नई  तहरीर दी जाए जिसमें नेहरू पार्क से शेर,चीतल,मोर,हिरण आदि जानवरों के स्टैचू जो पब्लिक को बहुत पसंद थे, उन्हें हटा दिया गया है। इसे शामिल करते हुए ठेकेदार पर कार्रवाई कराएं। ये भी कहा कि अगर उनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया तो मजबूरन राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार से निवेदन करना पड़ेगा।

Tags :

जरूरी खबरें