Wed 27 May 2026

ब्रेकिंग

ईद-उल-अजहा को लेकर तैयारियां पूरी, विभिन्न मस्जिदों में नमाज का समय घोषित

डिस्पैच प्रक्रिया 8 जून से

सामाजिक न्याय व शिक्षकों के हितों पर उठाई आवाज

ऑपरेशन प्रहार के तहत रीठा साहिब पुलिस की कार्रवाई, वारंटी गिरफ्तार

डाउनलोड करने की अपील

सुचना

: दवा देने घर पहुंचे झोलाछाप डॉक्टर ने महिला के साथ की छेड़छाड़, महिला की शिकायत पर पुलिस ने की रिपोर्ट दर्ज

admin

Sat, Jun 1, 2024

मोहम्मदी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज की रिपोर्ट 

लखीमपुर खीरी : बीमार महिला को दवा देने उसके घर पहुंचे एक झोलाछाप डॉक्टर ने मौका पाकर महिला से छेड़छाड़ की। उसके शोर मचाने पर जब उसकी सास मौके पर पहुंची तो डॉक्टर धमकी देते हुए भाग निकला। मोहम्मदी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। 

कोतवाली मोहम्मदी क्षेत्र की एक महिला ने बताया कि वह रात करीब आठ बजे अचानक बीमार पड़ गई। पत्नी ने गांव के ही झोलाछाप डॉक्टर मुनीश कुमार को बुलाया। इसके बाद पति खेत की सिंचाई करने के लिए चले गए। पति के जाने के कुछ देर बाद डाक्टर मुनीश कुमार घर दवा देने घर आया। दवा देते समय उसे घर में अकेला पाकर डॉक्टर छेडछाड करने लगा। शोर मचाने पर सास मौके पर आ गई। इस पर आरोपी ने उसे छोड दिया और गाली गलौज करते हुए जान से भी मारने की धमकी देकर भाग निकला। पीड़ित महिला ने घटना की जानकारी पति को दी और कोतवाली पहुंचकर आरोपी के खिलाफ पुलिस  को तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने डॉक्टर के खिलाफ छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

Tags :

जरूरी खबरें