Sat 08 Aug 2026

ब्रेकिंग

निधन, टनकपुर में शोक की लहर

अभ्यर्थियों को मिलेगी वरीयता

एनएचपीसी ने सुरक्षा के साथ दी आवाजाही की अनुमति

रहा भव्य सैनिक स्मारक अंतिम चरण में

पौधे रोपे, पर्यावरण संरक्षण का दिया सशक्त संदेश

सुचना

जीजा से अवैध संबंध का लगाया आरोप  : पत्नी ने दी पति को नीले ड्रम में पैक करने की चेतावनी, पति दहशत में 

Abid Hussain

Mon, May 12, 2025

पत्नी ने दी पति को नीले ड्रम में पैक करने की चेतावनी, पति दहशत में 

-पीड़ित पति ने सहावर सीओ को शिकायती पत्र देकर लगाई सुरक्षा की गुहार

- पत्नी और उसके प्रेमी के डर से युवक ने छोड़ा अपना घर,जीजा से अवैध संबंध का आरोप 

कासगंज: मेरठ के सौरभ हत्याकांड के बाद नीले ड्रम का खौफ लोगों में भरा हुआ है। उसी तर्ज पर कासगंज के अमांपुर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने अपने पति की हत्या कर नीले ड्रम में पैक करने की सीधी धमकी दी है। जिससे पति दहशत जुदा है। सोमवार को पीड़ित पति ने सहावर सीओ को प्रार्थना पत्र देकर सुरक्षा किए जाने की गुहार लगाई है।

अमांपुर थाना क्षेत्र के निवासी तेजेंद्र पुत्र स्वर्गीय पप्पू सिंह ने सहावर सीओ शाहिदा नसरीन को शिकायती पत्र देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। दिए गए शिकायती पत्र में पीड़ित ने जिक्र किया है कि उसकी पत्नी से एटा जनपद के थाना अवागढ के शहबाजपुर गांव के सुभाष चंद्र से उसके अवैध संबंध है। रिश्ते में सुभाष उसका जीजा लगता है। उसने गांव में ही आकर जमीन खरीद ली है और यहीं आकर रहने लगा है। जब इस बात का विरोध किया और पत्नी को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह मानने को तैयार नहीं हुई। दबाब बनाया तो पत्नी ने और सुभाष ने मिल कर दो दिन पहले मारपीट कर दी। साथ ही कहाकि दुबारा विरोध किया, तो हत्या कर नीले ड्रम में मसाला डालकर पैक कर दूंगी। वह मारपीट में घायल भी हुआ था और अपनी शिकायत लेकर अमांपुर थाने पहुंचा, जहां पुलिस ने पति पत्नी का आपसी विवाद बता कर भगा दिया, लेकिन पत्नी की धमकी से दहशत जुदा तेजेंद्र सहावर सीओ के पास पहुंचा गया और उसने अपनी जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। 

एक तेजेंद्र नाम के व्यक्ति ने शिकायती पत्र दिया है। शिकायत के आधार पर मारपीट की घटना से घायल युवक का चिकित्सीय परीक्षण कराया जा रहा है।  पुलिस मामले में जांच कर रही है। जांच के बाद मामले में विधिक कार्रवाई की जाएंगी। शाहिदा नसरीन, सीओ सहावर।

Tags :

जरूरी खबरें