Thu 25 Jun 2026

ब्रेकिंग

ग्रामीण मार्गों के लिए ₹4.38 करोड़ मंजूर

ने मांगा जनसहयोग

जल जीवन मिशन की पाइपलाइन सूखी, टोटी से आज तक नहीं टपकी एक बूंद पानी

400 कर्मियों ने लिया योग को जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प

जांच की मांग

सुचना

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नकल विरोधी कानून का असर, निःशुल्क : नागरिक पुस्तकालय से 12 युवा बने पुलिस कांस्टेबल, एक कनिष्ठ सहायक

Abid Hussain

Sun, Mar 8, 2026


निःशुल्क नागरिक पुस्तकालय अभियान बना युवाओं की सफलता का केंद्र,

टनकपुर/ क्षेत्र में संचालित निःशुल्क नागरिक पुस्तकालय अभियान युवाओं के लिए सफलता का मजबूत आधार बनता जा रहा है। रविवार को पुस्तकालय अभियान के तहत पढ़ाई कर रहे छात्रों में से 12 छात्रों का उत्तराखण्ड पुलिस कांस्टेबल पद पर तथा एक छात्र का सिंचाई विभाग में कनिष्ठ सहायक पद पर चयन होने पर निःशुल्क नागरिक पुस्तकालय समिति द्वारा सभी चयनित छात्रों को मुंह मीठा कराकर सम्मानित किया गया।

पुलिस कांस्टेबल पद पर चयनित छात्रों में सौरभ नेगी, आकाश कुमार, गिरीश सिंह बोरा, विशाल कुमार, सागर कालोनी, मोहित जोशी, सागर कुमार, अभिषेक कुमार, मदन सिंह मेहरा, संजय सिंह सावंत, शुभम कुमार और पंकज बोरा शामिल हैं। वहीं साहिल प्रसाद का चयन सिंचाई विभाग में कनिष्ठ सहायक पद पर हुआ है।

इस अवसर पर नागरिक निःशुल्क पुस्तकालय अभियान के जिला समन्वयक अनिल चौधरी (पिंकी) ने कहा कि यह सफलता पुस्तकालय में निरंतर की जा रही मेहनत और अनुशासन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक पुष्कर सिंह धामी द्वारा लागू नकल विरोधी कानून का सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल रहा है, जिससे मेहनती और योग्य युवाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है। इसके लिए उन्होंने निःशुल्क पुस्तकालय समिति की ओर से मुख्यमंत्री का आभार भी व्यक्त किया।

छात्रों की इस उपलब्धि पर पुस्तकालय अभियान के संरक्षक राज भट्ट (CO, Elara Capital London), जिला समन्वयक अनिल चौधरी, मेघराज देवपा, नरेंद्र लडवाल, हर्षवर्धन रावत, हंसराज देवपा, रवि कुमार, रोहिताश अग्रवाल, अमित जोशी, दरबान सिंह मेहर, धीरज मोनी, भुवन सिंह कठायत, रिपुदमन सिंह तड़ागी, क्षितिज वर्मा, राकेश जोशी और डॉ. विनोद जोशी सहित कई लोगों ने छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि निःशुल्क नागरिक पुस्तकालय अभियान क्षेत्र के युवाओं को सही दिशा और अध्ययन का बेहतर माहौल प्रदान कर रहा है, जिससे लगातार प्रतिभाएं निकलकर सामने आ रही हैं और क्षेत्र का नाम रोशन हो रहा है।

Tags :

दमदार मिसाल

जरूरी खबरें