Sat 10 Oct 2026

ब्रेकिंग

draft title

समय पर तैयारी की मांग

ऐतिहासिक फैसलों पर बांटी मिठाई

हुआ था लापता, पुलिस में दर्ज है गुमशुदगी का मुकदमा

गांधी-शास्त्री जयंती पर निकली विधिक जागरूकता रैली

सुचना

टनकपुर पावर स्टेशन में 25 अगस्त को निःशुल्क चिकित्सा शिविर, : विशेषज्ञ डॉक्टर करेंगे जांच

Abid Hussain

Mon, Aug 24, 2026

बनबसा। एनएचपीसी लिमिटेड के टनकपुर पावर स्टेशन बनबसा की ओर से क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में एक और सराहनीय पहल की जा रही है। पावर स्टेशन परिसर स्थित अस्पताल में 25 अगस्त 2026, मंगलवार को निःशुल्क मासिक ओपीडी शिविर आयोजित किया जाएगा।

एनएचपीसी की ओर से जारी सूचना के अनुसार शिविर का आयोजन प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक किया जाएगा। शिविर में बीएमडी जांच एवं फिजियोथेरेपी की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इसके साथ ही फिजियोथेरेपी सत्र एवं विशेषज्ञ व्याख्यान का आयोजन रिद्धिम हॉल में किया जाएगा।

शिविर में बीएलके-मैक्स सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, नई दिल्ली के विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं भी उपलब्ध रहेंगी। हड्डी शल्य विशेषज्ञ डॉ. शाग्निक पॉल, सामान्य सर्जरी एवं मिनिमल एक्सेस सर्जरी विशेषज्ञ डॉ. अभिषेक गोयल तथा नेत्र रोग विशेषज्ञ लेफ्टिनेंट कर्नल डॉ. आशीष सक्सेना मरीजों की जांच एवं चिकित्सकीय परामर्श देंगे।

शिविर का उद्घाटन प्रातः 10 बजे रिद्धिम हॉल में टनकपुर पावर स्टेशन बनबसा के परियोजना प्रमुख  ऋषि रंजन आर्य द्वारा किया जाएगा।

टनकपुर पावर स्टेशन द्वारा समय-समय पर आयोजित किए जाने वाले ऐसे स्वास्थ्य शिविर स्थानीय लोगों के लिए विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं तक पहुंच का महत्वपूर्ण माध्यम बन रहे हैं। इससे पूर्व भी पावर स्टेशन परिसर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की मौजूदगी में निःशुल्क चिकित्सा जांच शिविर आयोजित किए जाते रहे हैं।

एनएचपीसी का टनकपुर पावर स्टेशन बनबसा, चंपावत जिले में स्थित है और यह एनएचपीसी की प्रमुख जलविद्युत परियोजनाओं में शामिल है।

एनएचपीसी प्रबंधन ने सभी लोगों से अपील की है कि इस निःशुल्क चिकित्सा सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

Tags :

ब्रेकिंग न्यूज़

जरूरी खबरें