Tue 15 Sep 2026

ब्रेकिंग

सौदागरों पर शिकंजा कसने की तैयारी

सितंबर को विशेष आयोजन

 प्रतियोगिता में विजन पब्लिक स्कूल अव्वल

बाह्य न्यायालय टनकपुर में न्यायिक मजिस्ट्रेट काजल रानी की अध्यक्षता में हुआ आयोजन

पंडित जीबी पंत की 139वीं जयंती धूमधाम से मनाई, मरीजों को वितरित किए फल

सुचना

नायकगोठ में SSB का पशु चिकित्सा शिविर, 76 पशुओं का निःशुल्क उपचार : ग्रामीणों ने जताया आभार

Abid Hussain

Mon, Aug 24, 2026

टनकपुर। ग्राम नायकगोठ स्थित बारात घर में सोमवार को SSB 57वीं वाहिनी सितारगंज की ओर से निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। शिविर में पशुपालकों के बीमार पशुओं की जांच कर उन्हें आवश्यक उपचार एवं दवाइयां उपलब्ध कराई गईं।

पशु चिकित्सक डॉ. गुरविंदर जीत सिंह, कमांडेंट सेक्टर पीलीभीत, ने पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया। शिविर में 20 पशुपालकों के कुल 76 पशुओं की जांच कर उन्हें निःशुल्क दवाइयां वितरित की गईं।

शिविर के आयोजन से ग्रामीण पशुपालकों को काफी राहत मिली। इस दौरान SSB जी कंपनी बूम के प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र, सहायक उप निरीक्षक अनिल कुमार सहित अन्य कार्मिक मौजूद रहे।

Tags :

अच्छी पहल

जरूरी खबरें