Tue 15 Sep 2026

ब्रेकिंग

सौदागरों पर शिकंजा कसने की तैयारी

सितंबर को विशेष आयोजन

 प्रतियोगिता में विजन पब्लिक स्कूल अव्वल

बाह्य न्यायालय टनकपुर में न्यायिक मजिस्ट्रेट काजल रानी की अध्यक्षता में हुआ आयोजन

पंडित जीबी पंत की 139वीं जयंती धूमधाम से मनाई, मरीजों को वितरित किए फल

सुचना

सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते तीन पकड़े, चालान : पुलिस की कार्रवाई से मचा हड़कंप

Abid Hussain

Mon, Aug 24, 2026

टनकपुर। सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन करने वालों के खिलाफ चम्पावत पुलिस ने सोमवार को चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी निहारिका सेमवाल के दिशा-निर्देशन में किरोड़ा पुल व ननायकगोठ क्षेत्र में पुलिस टीम ने सघन चेकिंग की।

प्रभारी निरीक्षक चेतन रावत के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन करते हुए तीन लोगों को पकड़ा गया। पुलिस ने तीनों के खिलाफ धारा 81 पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की।

पुलिस ने बताया कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन करने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। पुलिस ने लोगों से सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन न करने की अपील की है।

Tags :

चंपावत पुलिस की कार्रवाई

जरूरी खबरें