Mon 16 Nov 2026

ब्रेकिंग

250 बच्चों ने बिखेरी प्रतिभा

की भूमि पर बसे परिवारों की परेशानी?

निधन से क्षेत्र में शोक की लहर

पंचायत आगे, प्रधान शहाना खातून के एक साल का विकास स्कोर

विवेकानंद इंटर कॉलेज में बच्चों को दी गई कानूनी जानकारी

सुचना

संसाधनों की कमी में दबा हुनर मंच मिलते ही चमका, : 250 बच्चों ने बिखेरी प्रतिभा

Abid Hussain

Sun, Nov 15, 2026

 प्रतियोगिता में 64 मेडल और 25 हजार के पुरस्कार वितरित, UKC एजुकेशन फाउंडेशन की पहल से 1200 से अधिक बच्चों को मिला अवसर

बनबसा। ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों की प्रतिभा को निखारने और उन्हें आगे बढ़ने का अवसर देने के उद्देश्य से UKC एजुकेशन फाउंडेशन, नई मुंबई की ओर से आयोजित अंतरविद्यालयीय प्रतियोगिता का डेविड पेंटर हाईस्कूल, गुदमी, गड़ीगोठ में सफलतापूर्वक समापन हुआ। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस, संस्था के नौ वर्ष पूर्ण होने और बाल दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित इस प्रतियोगिता में क्षेत्र के सात विद्यालयों के करीब 250 चयनित बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

प्रतियोगिता में भाषण, वाद-विवाद, नाट्य मंचन, पर्यावरण संरक्षण, नशे के दुष्प्रभावों पर नाटक, पोस्टर निर्माण और ऐपण कला सहित विभिन्न विधाओं में बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कुमाऊंनी और अंग्रेजी भाषा में भाषण प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। प्रतियोगिताएं प्राथमिक, जूनियर, सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी स्तर पर हुईं।

कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व प्रधानाध्यापक एवं राष्ट्रपति पुरस्कार विजेता बंशीधर उपाध्याय, सीआईएसएफ के असिस्टेंट कमांडेंट राजेश कुमार और जिला पंचायत सदस्य सरोज चंद ने किया। इससे पूर्व विद्यालय परिसर में पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर बाल दिवस मनाया गया।

सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक चली प्रतियोगिताओं के विजेताओं को कुल 64 मेडल और करीब 25 हजार रुपये की नकद पुरस्कार राशि प्रदान की गई। आयोजन की खास बात यह रही कि संसाधनों की कमी से जूझ रहे ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के बच्चों को पहली बार इतने बड़े स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला।

समापन समारोह में एनएचपीसी बनबसा के महाप्रबंधक जावेद अंसारी मुख्य अतिथि रहे। इस दौरान ई. श्रीनिवास, उपेंद्र कुमार, विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार, खंड शिक्षा अधिकारी सोराड़ी, चकरपुर की कवयित्री एवं सामाजिक कार्यकर्ता शांति देवी, गुदमी ग्राम प्रधान, प्रबंधक समिति के हेम जोशी और सुरेश उप्रेती मौजूद रहे।

शिवालिक चिल्ड्रन साइंस फाउंडेशन खटीमा के सुमीत पांडे और उनकी टीम ने प्रतियोगिताओं के अंतिम चरण में निर्णायक की भूमिका निभाई। कार्यक्रम का संचालन डेविड पेंटर हाईस्कूल की शिक्षिका कविता जोशी ने किया। राजकीय प्राथमिक विद्यालय चंदनी के प्रधानाध्यापक प्रकाश अधिकारी के मार्गदर्शन में आयोजन संपन्न हुआ। विद्यालय के शिक्षकों, कर्मचारियों, स्वयंसेवी बच्चों और विभिन्न स्कूलों के शिक्षकों ने आयोजन में सहयोग किया।

1200 से अधिक बच्चों को मिला अवसर

संस्था के संयोजक कैलाश उदय चंद, कमेटी सदस्य नितेश कापड़ी और डॉ. किशन सिंह ने बताया कि संस्था की ओर से उत्तराखंड के अन्य जिलों में भी सहयोग प्राप्त शिक्षण संस्थानों और पुस्तकालयों में प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इन आयोजनों में कुल 1200 से अधिक बच्चों ने प्रतिभाग किया। कुछ विद्यालयों में अगले सप्ताह पुरस्कार वितरित किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि संस्था का प्रोजेक्ट 'बियॉन्ड एजुकेशन' आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को बेहतर शिक्षा के अवसर उपलब्ध कराने के लिए कार्य कर रहा है। संस्था भविष्य में भी ग्रामीण और संसाधनविहीन विद्यालयों के बच्चों के लिए ऐसे आयोजन जारी रखेगी।

Tags :

अच्छी पहल

विज्ञापन

जरूरी खबरें