Sat 14 Nov 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा को मिली वित्तीय मंजूरी

मंजूरी, 5 करोड़ इसी वित्तीय वर्ष में होंगे खर्च

नहीं माने तो विभाग करेगा कार्रवाई

बनबसा में सजेगा शिक्षा का महाकुंभ

40 नग साल चिरान कब्जे में लेकर जांच शुरू

सुचना

गांधी मैदान की बदलेगी सूरत, 94.74 लाख से होगा भव्य सौंदर्यीकरण, : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा को मिली वित्तीय मंजूरी

Abid Hussain

Fri, Nov 13, 2026

पहली किस्त में 56.844 लाख रुपये जारी

टनकपुर, संवाददाता। नगर पालिका परिषद टनकपुर के लिए बड़ी खुशखबरी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के तहत नगर के ऐतिहासिक गांधी मैदान के सौंदर्यीकरण के लिए शासन ने 94.74 लाख रुपये की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी है। योजना की पहली किस्त के रूप में 56.844 लाख रुपये की धनराशि भी अवमुक्त कर दी गई है। इस योजना के धरातल पर उतरने से गांधी मैदान की तस्वीर बदलने के साथ ही नगरवासियों को एक बेहतर और आकर्षक सार्वजनिक स्थल की सौगात मिलेगी।

मुख्यमंत्री घोषणा संख्या 164/2024 के अंतर्गत स्वीकृत इस योजना के तहत गांधी मैदान का समतलीकरण, दीवार निर्माण, रेलिंग, गेट, घास लगाने तथा आकर्षक फैंसी लाइटों की व्यवस्था की जाएगी। सौंदर्यीकरण कार्य पूरा होने के बाद गांधी मैदान पहले से अधिक व्यवस्थित और सुंदर नजर आएगा।

नगर पालिका अध्यक्ष विपिन कुमार ने बताया कि गांधी मैदान टनकपुर नगर का एकमात्र ऐसा प्रमुख स्थल है, जहां लंबे समय से मेले, उत्सव, खेल प्रतियोगिताओं सहित विभिन्न सार्वजनिक कार्यक्रमों का आयोजन होता आ रहा है। यह मैदान केवल खेल गतिविधियों तक सीमित नहीं है, बल्कि नगर के सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी महत्वपूर्ण केंद्र है।

उन्होंने कहा कि गांधी मैदान के सौंदर्यीकरण से नगर के युवाओं, खिलाड़ियों और आम नागरिकों को विशेष लाभ मिलेगा। मैदान को बेहतर सुविधाओं से सुसज्जित करने से भविष्य में खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

नगर पालिका अध्यक्ष विपिन कुमार एवं समस्त सभासदों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नगर के विकास कार्यों को प्राथमिकता देने से टनकपुर को नई पहचान मिलेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में आदर्श जनपद चम्पावत के साथ टनकपुर भी विकास की नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर है।

Tags :

ब्रेकिंग न्यूज़

विज्ञापन

जरूरी खबरें