Wed 11 Mar 2026

ब्रेकिंग

गोविंद आर्य (गैस प्रबंधक टनकपुर)

भव्य परेड, GM जावेद अंसारी ने जवानों की सराहना की

उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन ने परिवहन निगम प्रबंधन को भेजा नोटिस

अधिकारी चंपावत

रंजन आर्या (महाप्रबंधक) एनएचपीसी

सुचना

टनकपुर: कर्मचारियों व किराएदारों का सत्यापन न कराने पर पुलिस की बड़ी : कार्रवाई, होटल संचालकों पर ₹10,000 का चालान

Abid Hussain

Wed, Feb 25, 2026

टनकपुर/ चंपावत टनकपुर पुलिस द्वारा लगातार जागरूकता अभियान चलाए जाने के बावजूद लोगों की लापरवाही सामने आ रही है। कर्मचारियों और किराएदारों का अनिवार्य सत्यापन न कराने पर टनकपुर पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए दो होटल संचालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की।

प्राप्त समाचार के अनुसार बुधवार को राजाराम चौराहे के समीप स्थित होटलों के संचालक मोहम्मद हनीफ पुत्र नत्थू मियां एवं उदय पाल कश्यप पुत्र राधेश्याम द्वारा अपने कर्मचारियों का पुलिस सत्यापन नहीं कराया गया था। इस पर टनकपुर पुलिस टीम के उप निरीक्षक तेज कुमार और कांस्टेबल हितेंद्र वर्मा ने कार्रवाई करते हुए दोनों के खिलाफ कुल ₹10,000 का चालान किया।

इसके साथ ही पुलिस ने चार किराएदारों का सत्यापन न कराए जाने के मामले में भी चालानी कार्रवाई की। पुलिस की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से होटल संचालकों और मकान मालिकों में हड़कंप मच गया।

पुलिस ने स्पष्ट किया कि कर्मचारियों और किराएदारों का सत्यापन कराना सुरक्षा की दृष्टि से अनिवार्य है। नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Tags :

चंपावत पुलिस की कार्रवाई

जरूरी खबरें