Wed 22 Jul 2026

ब्रेकिंग

नवनियुक्त पदाधिकारियों को मनोयन पत्र देकर किया सम्मानित

और एसडीएम ने की लोगों से दूरी बनाने की अपील

खाटू श्याम जा रहे बुआ-भतीजे की सड़क हादसे में मौत

मान, परिवार में खुशी की लहर

अभिषेक गोयल बने सरस्वती शिशु मंदिर बनबसा की प्रबंध समिति के अध्यक्ष

सुचना

7 साल से लापता गूंगा किशोर फैजान कुरैशी की तलाश जारी, पुलिस ने जनता से : मांगी मदद

Abid Hussain

Sat, Mar 7, 2026

टनकपुर (चम्पावत)। जनपद चम्पावत के टनकपुर क्षेत्र से वर्ष 2019 में लापता हुए किशोर फैजान कुरैशी का अब तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। उत्तराखंड पुलिस की AHTU (एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट) ने एक बार फिर आम जनता से इस गुमशुदा युवक की तलाश में सहयोग की अपील की है।

पुलिस के अनुसार फैजान कुरैशी पुत्र शाहिद कुरैशी, निवासी वार्ड नंबर 4, इमली पड़ाव, थाना टनकपुर, जनपद चम्पावत दिनांक 12 मार्च 2019 से लापता है। इस संबंध में थाना टनकपुर में मुकदमा अपराध संख्या 15/19 धारा 365 भादवि के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।

👤 गुमशुदा का हुलिया

नाम: फैजान कुरैशी

उम्र: लगभग 17 वर्ष (लापता होने के समय)

कद: लगभग 5 फुट 2 इंच

रंग: गेहुआ

कद-काठी: सामान्य

विशेष पहचान: फैजान बोल नहीं सकता (गूंगा)

काम: मोटर गाड़ियों की मरम्मत (मिस्त्री) का काम जानता है

पुलिस का कहना है कि फैजान के गूंगा होने के कारण उसके लिए कहीं भी अपनी पहचान बताना संभव नहीं है, इसलिए उसकी तलाश और भी महत्वपूर्ण हो जाती है।

📢 पुलिस की अपील

AHTU प्रभारी, जनपद चम्पावत (उत्तराखंड पुलिस) ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को फैजान कुरैशी के बारे में कोई भी जानकारी मिले तो तुरंत नजदीकी पुलिस थाना या उत्तराखंड पुलिस को सूचित करें।

पुलिस का कहना है कि जनता की मदद से ही इस तरह के गुमशुदा लोगों को उनके परिवार तक वापस पहुंचाया जा सकता है।

प्रशासन ने लोगों से अनुरोध किया है कि इस सूचना को अधिक से अधिक साझा करें ताकि फैजान तक पहुंचने में मदद मिल सके।

Tags :

अच्छी पहल

जरूरी खबरें