Tue 10 Feb 2026

ब्रेकिंग

विपिन कुमार ने ऋषभ उनियाल को कार्यभार सौंपा

प्रतिष्ठानों पर औचक निरीक्षण

रोजगार मेला

स्वर्गवास, क्षेत्र में शोक की लहर

रेस्क्यू

सुचना

स्व. चन्दी प्रसाद जी की याद में झुके सिर, मुस्कुराई यादें — जन चेतना : परिषद ने मनाया "जन चेतना दिवस"

Abid Hussain

Tue, Nov 11, 2025

●● स्व. चन्दी प्रसाद की याद में झुके सिर, मुस्कुराई यादें — जन चेतना परिषद ने मनाया ‘जन चेतना दिवस’

(टनकपुर)

■■ कहते हैं — “जाने वाले चले जाते हैं, मगर अपनी पहचान छोड़ जाते हैं।”

कुछ ऐसा ही नज़ारा देखने को मिला आज टनकपुर में, जहाँ भारतीय जन चेतना परिषद ने पूर्व चेयरमैन स्व. श्री चन्दी प्रसाद जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया।

कार्यक्रम की शुरुआत हुई तब, जब पूर्व सभासद व व्यापारिक नेता भगवत सरन ने चन्दी बाबू जी के चित्र का अनावरण किया — और जैसे ही माला चढ़ी, माहौल श्रद्धा और अपनत्व से भर गया।

सभा की अध्यक्षता नवल किशोर ने की, संचालन एडवोकेट विनोद प्रकाश ने किया, जिन्होंने बड़े ही भावपूर्ण शब्दों में कहा — “यह सभा श्रद्धांजलि नहीं, प्रेरणा का पर्व है।”

मुख्य अतिथि के रूप में पहुँचे नगर पालिका अध्यक्ष विपिन कुमार ने कहा —

> “दादाजी स्व. चन्दी प्रसाद जी से मुझे सीख मिला है कि जनसेवा ही सच्चा धर्म है।

नगर का चहुमुखी विकास मेरा संकल्प है, और जनता की सेवा ही मेरा जीवन पथ।”

विपिन जी के शब्दों पर तालियाँ बजीं और लोगों ने कहा — “वाह! यही तो है असली जनसेवक की पहचान।”

सभा में नारायण वाल्मीकि, तुलसी कुंवर (मण्डल अध्यक्ष, भाजपा), कमलेश वाल्मीकि (अध्यक्ष, देवभूमि कर्मचारी संघ) सहित कई वक्ताओं ने स्व. प्रसाद के योगदान को याद किया इस अवसर पर सभासद शैलेन्द्र सिंह, वर्षा शर्मा, दिनेश कुमार, कु. सब्या वाल्मीकि,भाजपा जिला मंत्री हंसा जोशी,बूथ अध्यक्षाएँ ममता गंगवार, रूचि, प्रेमा वर्मा,तथा फिरोज अंसारी, मो. हुसैन, अनूप सिंह यादव, रामपाल गंगवार, मुकेश कश्यप, अन्नू सिंह राठौर, परिषद की अध्यक्षा श्रीमती निशा, शशिकला, अजय कुमार, मुरली मनोहर सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।स्कूली बच्चों ने राम धुन गाकर सबका मन मोह लिया — फल वितरण और जलपान से बच्चों के चेहरे खिल उठे। सभा समाप्ति पर किसी ने दिल छू लेने वाली बात कही

> “चन्दी प्रसाद जी नहीं रहे, मगर उनकी सोच आज भी हर गलियों में सांस ले रही है।”

Tags :

यादगार पल

जरूरी खबरें