Sun 19 Jul 2026

ब्रेकिंग

मान, परिवार में खुशी की लहर

अभिषेक गोयल बने सरस्वती शिशु मंदिर बनबसा की प्रबंध समिति के अध्यक्ष

प्रवेश करेगा राधा शरणम् सेवा समिति का आयोजन

बने 'बेस्ट एम्प्लॉयी ऑफ द मंथ'

एनसीसी कैडेट्स ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

सुचना

जंगली हाथी के हमले में महिला की मौत पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जताया : गहरा शोक, ₹3 लाख की त्वरित सहायता जारी

Abid Hussain

Thu, Feb 19, 2026

जंगली हाथी के हमले में महिला की मौत पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जताया गहरा शोक, ₹3 लाख की त्वरित सहायता जारी

टनकपुर क्षेत्र में जंगली हाथी के हमले में महिला की दुःखद मृत्यु पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

टनकपुर/ वार्ड संख्या 5, नई बस्ती टनकपुर निवासी माधुरी (पत्नी श्री भूपराम), आयु 47 वर्ष, ककराली गेट के समीप जंगल क्षेत्र में लकड़ी एकत्र करने गई थीं। इसी दौरान अचानक जंगली हाथी के हमले में उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने जिला प्रशासन एवं वन विभाग को निर्देशित किया है कि पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता तत्काल उपलब्ध कराई जाए। साथ ही मानव-वन्यजीव संघर्ष की बढ़ती घटनाओं की रोकथाम हेतु ठोस और प्रभावी कदम उठाने के निर्देश भी दिए हैं।

घटना की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के नोडल अधिकारी केदार सिंह बृजवाल जिला चिकित्सालय पहुंचे और वन विभाग के अधिकारियों एवं डीएफओ से विस्तृत वार्ता की। तत्पश्चात वन विभाग द्वारा मौके पर ही ₹3 लाख की त्वरित आर्थिक सहायता प्रदान की गई। शेष अनुमन्य सहायता राशि शीघ्र ही उपलब्ध कराई जाएगी।

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि प्रदेश सरकार प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने हेतु समन्वित रणनीति पर कार्य किया जाएगा।

Tags :

ब्रेकिंग न्यूज

जरूरी खबरें