Wed 27 May 2026

ब्रेकिंग

ईद-उल-अजहा को लेकर तैयारियां पूरी, विभिन्न मस्जिदों में नमाज का समय घोषित

डिस्पैच प्रक्रिया 8 जून से

सामाजिक न्याय व शिक्षकों के हितों पर उठाई आवाज

ऑपरेशन प्रहार के तहत रीठा साहिब पुलिस की कार्रवाई, वारंटी गिरफ्तार

डाउनलोड करने की अपील

सुचना

टनकपुर में भटकी नेपाली वृद्ध महिला को AHTU टीम ने सकुशल परिवार : तक पहुंचाया

Abid Hussain

Sun, Mar 22, 2026

टनकपुर, AHTU टीम द्वारा एक बार फिर मानवता और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए सराहनीय कार्य किया गया। मंटुटिया पत्नी सोंन जादव, निवासी कल्याणपुर डुमरी, जिला सिरहा (नेपाल), उम्र लगभग 65 वर्ष, जनकपुर में दर्शन के लिए आई थीं, लेकिन भूलवश टनकपुर मेले में पहुंच गईं।

अत्यधिक वृद्ध होने और हिंदी भाषा का ज्ञान न होने के कारण महिला असहाय स्थिति में थी। सूचना मिलने पर AHTU टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर महिला को अपने संरक्षण में लिया और आवश्यक पूछताछ की। इसके बाद टीम ने नेपाल की NGO ‘आफन्त (KIM)’ से संपर्क स्थापित कर महिला के परिजनों से वार्ता कराई। पूरी प्रक्रिया के बाद वृद्ध महिला को सुरक्षित रूप से NGO के सुपुर्द कर दिया गया, ताकि उन्हें उनके परिवार तक सकुशल पहुंचाया जा सके।

🔸 पूर्व में भी कर चुकी है सराहनीय कार्य

AHTU टीम द्वारा पहले भी कई बार मानवता से जुड़े सराहनीय कार्य किए गए हैं। टीम ने समय-समय पर गुमशुदा बच्चों और महिलाओं को खोजकर उनके परिवारों से मिलाने का कार्य किया है। इसके अलावा मानव तस्करी की रोकथाम, जागरूकता अभियान चलाना और संवेदनशील मामलों में तत्परता से कार्रवाई करना टीम की विशेष पहचान रही है।

ऐसे कार्यों से न केवल पुलिस की सकारात्मक छवि मजबूत होती है, बल्कि आम जनता का विश्वास भी लगातार बढ़ता है।

Tags :

चंपावत पुलिस की कार्रवाई

जरूरी खबरें