Sat 10 Oct 2026

ब्रेकिंग

draft title

समय पर तैयारी की मांग

ऐतिहासिक फैसलों पर बांटी मिठाई

हुआ था लापता, पुलिस में दर्ज है गुमशुदगी का मुकदमा

गांधी-शास्त्री जयंती पर निकली विधिक जागरूकता रैली

सुचना

टनकपुर पावर स्टेशन ने रचा इतिहास, एनएचपीसी प्रशासन के कुशल नेतृत्व में : बना सर्वाधिक दैनिक विद्युत उत्पादन का नया रिकॉर्ड

Abid Hussain

Fri, Jul 24, 2026

टनकपुर, 24 जुलाई। टनकपुर स्थित एनएचपीसी पावर स्टेशन ने उत्कृष्ट कार्यप्रणाली, तकनीकी दक्षता और प्रभावी प्रशासनिक नेतृत्व का परिचय देते हुए दैनिक विद्युत उत्पादन का अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड स्थापित किया है। 23 जुलाई 2026 को पावर स्टेशन ने 2.558 मिलियन यूनिट बिजली का उत्पादन कर पूर्व में 10 सितंबर 2025 को बने 2.548 मिलियन यूनिट के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।

इस ऐतिहासिक उपलब्धि का श्रेय एनएचपीसी प्रशासन की दूरदर्शी कार्यशैली, सुव्यवस्थित संचालन व्यवस्था तथा अधिकारियों, अभियंताओं, कर्मचारियों एवं संविदा कर्मियों की सामूहिक मेहनत को दिया जा रहा है। कमीशनिंग के बाद यह अब तक का सर्वाधिक दैनिक विद्युत उत्पादन है, जो पावर स्टेशन की बढ़ती कार्यक्षमता और तकनीकी उत्कृष्टता का प्रमाण माना जा रहा है।

पावर स्टेशन प्रमुख ऋषि रंजन आर्य ने इस उपलब्धि पर सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और संविदा कर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता टीम भावना, अनुशासन, कठिन परिश्रम और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में भी इसी प्रकार एकजुट होकर कार्य करते हुए पावर स्टेशन नए-नए कीर्तिमान स्थापित करता रहेगा।

ऊर्जा क्षेत्र में एनएचपीसी टनकपुर की यह उपलब्धि न केवल संस्थान के लिए गौरव का विषय है, बल्कि प्रदेश की ऊर्जा उत्पादन क्षमता को भी नई मजबूती प्रदान करने वाली महत्वपूर्ण सफलता मानी जा रही है।

Tags :

ब्रेकिंग न्यूज़

जरूरी खबरें