Fri 17 Apr 2026

ब्रेकिंग

ऑफ रोड बसें न चलने से करोड़ो के नुकसान की जताई आशंका

विशेषज्ञों ने सिखाई अत्याधुनिक तकनीक

टनकपुर में पीएनजी की एंट्री, कई इलाकों में रजिस्ट्रेशन शुरू

कर्मचारी संयुक्त परिषद शाखा ने जांच व कार्रवाई की करी मागं

🔥 औद्योगिक इकाइयों में फायर सेफ्टी अलर्ट: टनकपुर में चला विशेष जागरूकता अभियान 🔥

सुचना

टनकपुर रोडवेज में अनियमितताओं के आरोप, करोड़ों के नुकसान का दावा : कर्मचारी संयुक्त परिषद शाखा ने जांच व कार्रवाई की करी मागं

Abid Hussain

Wed, Apr 15, 2026

ऑफ रोड बसों, निजी ट्रेवल्स और ड्यूटी आवंटन पर उठे सवाल; जांच व कार्रवाई की मांग

 टनकपुर (चम्पावत), टनकपुर रोडवेज डिपो में कथित अनियमितताओं और आर्थिक नुकसान को लेकर रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तराखंड (टनकपुर शाखा) ने सहायक महाप्रबंधक के विरुद्ध गंभीर आरोप लगाए हैं। संगठन द्वारा जारी पत्र में निगम मुख्यालय के निर्देशों के विपरीत कार्य करने और प्रशासनिक लापरवाही बरतने का आरोप लगाया गया है।

संगठन के अनुसार, वर्ष 2019 मॉडल की कई बसें लंबे समय से “ऑफ रोड” पड़ी हुई हैं, जिन्हें बार-बार अनुरोध और पत्राचार के बावजूद “ऑन रोड” नहीं किया गया। इससे यात्रियों को असुविधा होने के साथ-साथ निगम की आय पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है।

परिषद का दावा है कि इस स्थिति के चलते निगम को लगभग 4 करोड़ रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है। वहीं, बसों के निष्क्रिय रहने के बावजूद करीब 1 करोड़ रुपये टैक्स के रूप में जमा किए गए। इसके अतिरिक्त पिछले छह माह में लगभग 45,18,462 रुपये की अतिरिक्त वित्तीय क्षति होने का भी उल्लेख किया गया है।

पत्र में यह भी आरोप लगाया गया है कि सिटी बस स्टेशन के आसपास संचालित निजी ट्रेवल्स पर प्रभावी नियंत्रण नहीं किया गया, जिससे रोडवेज की आय प्रभावित हुई। साथ ही चालक-परिचालकों की ड्यूटी आवंटन में भी अनियमितता बरते जाने की बात कही गई है।

संगठन ने मामले में निष्पक्ष एवं स्वतंत्र जांच कर जिम्मेदारी तय करने तथा निगम को हुए नुकसान की भरपाई कराने की मांग की है। पत्र में यह भी कहा गया है कि यदि समयबद्ध कार्रवाई नहीं की गई, तो संगठन उच्च अधिकारियों को शिकायत प्रेषित करने के साथ-साथ वैधानिक कार्रवाई करने के लिए बाध्य होगा।

आधिकारिक पक्ष:

इस संबंध में सहायक महाप्रबंधक अथवा निगम प्रशासन की ओर से समाचार लिखे जाने तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया प्राप्त नहीं हो सकी है। मामले की सत्यता की पुष्टि जांच के उपरांत ही हो सकेगी।

Tags :

ब्रेकिंग न्यूज़

जरूरी खबरें