Fri 17 Apr 2026

ब्रेकिंग

ऑफ रोड बसें न चलने से करोड़ो के नुकसान की जताई आशंका

विशेषज्ञों ने सिखाई अत्याधुनिक तकनीक

टनकपुर में पीएनजी की एंट्री, कई इलाकों में रजिस्ट्रेशन शुरू

कर्मचारी संयुक्त परिषद शाखा ने जांच व कार्रवाई की करी मागं

🔥 औद्योगिक इकाइयों में फायर सेफ्टी अलर्ट: टनकपुर में चला विशेष जागरूकता अभियान 🔥

सुचना

रोडवेज कर्मचारी परिषद ने लगाए आरोप, नीतियों के विरोध में धरना जारी : ऑफ रोड बसें न चलने से करोड़ो के नुकसान की जताई आशंका

Abid Hussain

Thu, Apr 16, 2026

टनकपुर। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तराखंड की टनकपुर इकाई द्वारा सहायक महाप्रबंधक (संचालन) के कार्यों को लेकर आपत्ति जताते हुए विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। परिषद का कहना है कि डिपो में ऑफ रोड बसों को ऑन रोड किए जाने के संबंध में कई बार अनुरोध किए गए, लेकिन अपेक्षित कार्रवाई नहीं हो सकी।

परिषद के पदाधिकारियों के अनुसार, इस स्थिति के कारण निगम को आर्थिक नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। साथ ही यह भी कहा गया कि कुछ निर्णय निगम मुख्यालय के निर्देशों के अनुरूप नहीं हैं, जिससे परिवहन निगम की कार्यप्रणाली प्रभावित हो रही है। परिषद ने यह भी दावा किया कि वर्तमान परिस्थितियों में निगम की वित्तीय स्थिति चुनौतीपूर्ण बनी हुई है।

इन मुद्दों को लेकर कर्मचारी संयुक्त परिषद द्वारा विरोध स्वरूप धरना कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, 13 अप्रैल से शुरू हुआ शाखा स्तर का धरना अब क्षेत्रीय प्रबंध समिति के अधीन कर दिया गया है और 16 अप्रैल से मंडलीय प्रबंधक (संचालन) कार्यालय में जारी है।

धरना कार्यक्रम क्षेत्रीय अध्यक्ष भूपाल सिंह एवं क्षेत्रीय मंत्री राजेंद्र बिष्ट के नेतृत्व में संचालित किया जा रहा है। इस दौरान आकाश कुमार, रिंकू कांडपाल, दिनेश भट्ट, पंकज पंत (शाखा मंत्री), संजीव कुमार, भोपाल सैनी, विक्रम सिंह, विनोद नौटियाल, नरेंद्र तिवारी, नवीन कुमार, भरत पाठक, प्रवीण जोशी, हरीश जोशी, दीपक बिष्ट, जगदीश सामंत, डिगर सिंह, मोहित, अमित पाल, कमल रावत, अशोक बोरा, करण नेगी सहित अन्य पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे। मामले को लेकर संबंधित अधिकारियों का पक्ष समाचार लिखे जाने तक प्राप्त नहीं हो सका है।

Tags :

ब्रेकिंग न्यूज़

जरूरी खबरें