फागपुर में श्रमिकों के हित में बड़ी पहल, 645 परिवारों तक पहुंची : कल्याणकारी योजनाओं की सौगात
Abid Hussain
Thu, Nov 26, 2026
फागपुर में श्रमिकों के हित में बड़ी पहल, 645 परिवारों तक पहुंची कल्याणकारी योजनाओं की सौगात
फागपुर, भजनपुर और चंदनी के निर्माण श्रमिकों को 2,167 किट वितरित, शिक्षा-पोषण और स्वच्छता पर सरकार का फोकस
बनबसा। निर्माण श्रमिकों और उनके परिवारों को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से फागपुर में आयोजित सामग्री वितरण शिविर में बड़ी संख्या में श्रमिकों को राहत मिली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश एवं जिलाधिकारी मनीष कुमार के आदेशों के क्रम में आयोजित शिविर में फागपुर, भजनपुर और चंदनी ग्राम पंचायतों के 645 पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को लाभान्वित किया गया।
उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के माध्यम से आयोजित शिविर में कुल 2,167 किट वितरित की गईं। इनमें 877 शिक्षण किट, 645 पोषण किट और 645 स्वच्छता किट शामिल रहीं। इस पहल के जरिए श्रमिक परिवारों के बच्चों की शिक्षा, परिवार के पोषण और स्वच्छता को मजबूत करने का प्रयास किया गया।
शिविर में दर्जा राज्य मंत्री हेमा जोशी एवं मनोज कालाकोटी, जिला पंचायत सदस्य सरोज चंद, फागपुर ग्राम प्रधान गीता देवी, भजनपुर ग्राम प्रधान शांति चंद तथा चंदनी ग्राम प्रधान प्रमिला ज्याला मौजूद रहीं।
श्रमिक परिवारों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित इस शिविर को ग्रामीण क्षेत्र में कल्याणकारी योजनाओं के धरातल पर क्रियान्वयन की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
Tags :
ब्रेकिंग न्यूज़
विज्ञापन