तीन साल से लापता किशन सिंह का नहीं मिला सुराग, मंदिर के बाहर से अचानक : हुआ था लापता, पुलिस में दर्ज है गुमशुदगी का मुकदमा
Abid Hussain
Sat, Oct 3, 2026
टनकपुर/चंपावत। नैनीताल जिले के मुक्तेश्वर थाना क्षेत्र के ग्राम परबड़ा निवासी 37 वर्षीय किशन सिंह पिछले करीब तीन वर्षों से लापता हैं। तमाम प्रयासों के बावजूद अब तक उनका कोई सुराग नहीं लग पाया है। परिजनों ने लोगों से किशन सिंह के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस अथवा परिजनों को सूचना देने की अपील की है।
जानकारी के अनुसार किशन सिंह पुत्र स्व. बीरेंद्र सिंह 26 नवंबर 2023 को अपने परिवार के साथ व्यान धुरा मंदिर आए थे। इसी दौरान वह मंदिर के बाहर से अचानक लापता हो गए और इसके बाद वापस घर नहीं लौटे। परिजनों ने उनकी काफी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी।
मामले में 13 दिसंबर 2023 को मदन सिंह पुत्र नर सिंह की तहरीर पर थाना रीठा साहिब, जनपद चंपावत में FIR संख्या 14/2023, धारा 365 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस स्तर से भी तलाश के प्रयास किए गए, लेकिन अभी तक किशन सिंह का पता नहीं चल पाया है।
किशन सिंह का हुलिया: उम्र करीब 37 वर्ष, कद लगभग 5 फीट 3 इंच, शरीर दुबला-पतला और रंग सांवला है।
परिवार ने आमजन से अपील की है कि किशन सिंह से संबंधित कोई भी जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस या उनके भाई को सूचित करें। एक छोटी सी सूचना भी परिवार के लिए बड़ी मदद साबित हो सकती है।
सूचना देने के लिए संपर्क करें:
प्रभारी, AHTU जनपद चंपावत: 96901 92400
अन्य संपर्क: 89389 96923
जीवन सिंह (भाई): 80060 00594
Tags :
चंपावत पुलिस की कार्रवाई