Thu 12 Mar 2026

ब्रेकिंग

गोविंद आर्य (गैस प्रबंधक टनकपुर)

भव्य परेड, GM जावेद अंसारी ने जवानों की सराहना की

उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन ने परिवहन निगम प्रबंधन को भेजा नोटिस

अधिकारी चंपावत

रंजन आर्या (महाप्रबंधक) एनएचपीसी

सुचना

सरस महोत्सव टनकपुर में बच्चों ने दिखाया अभिनय का दम सोशल मीडिया के : सरस प्रभाव पर नाट्य प्रतियोगिता में होली ट्रिनिटी पब्लिक स्कूल रहा प्रथम

Abid Hussain

Tue, Feb 24, 2026

टनकपुर, सरस महोत्सव टनकपुर में  आयोजित नाट्य प्रतियोगिता ने दर्शकों को भावुक भी किया और सोचने पर भी मजबूर कर दिया। प्रतियोगिता का विषय था — “आज के समाज पर सोशल मीडिया का प्रभाव”। इस सामयिक विषय पर विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने प्रभावशाली प्रस्तुतियां दीं।

नन्हे कलाकारों ने मंच के माध्यम से दिखाया कि कैसे सोशल मीडिया जहां एक ओर लोगों को जोड़ने का कार्य कर रहा है, वहीं दूसरी ओर युवाओं को आभासी दुनिया में उलझाकर परिवार और समाज से दूर भी कर रहा है। बच्चों ने मोबाइल की लत, फेक न्यूज, साइबर बुलिंग और रिश्तों में बढ़ती दूरियों जैसे मुद्दों को मार्मिक अभिनय के जरिए प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम में उपस्थित दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

 ■■ होली ट्रिनिटी पब्लिक स्कूल ने मारी बाजी

प्रतियोगिता में होली ट्रिनिटी पब्लिक स्कूल ने उत्कृष्ट अभिनय, सशक्त संवाद और प्रभावशाली प्रस्तुति के बल पर प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के बच्चों ने सोशल मीडिया के सकारात्मक और नकारात्मक दोनों पहलुओं को संतुलित ढंग से मंचित कर निर्णायकों का दिल जीत लिया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य नीरज सिंह ने सभी प्रतिभागी छात्रों एवं शिक्षकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों में सामाजिक जागरूकता और रचनात्मकता को बढ़ावा देती हैं।

 ■■ कई विद्यालयों ने दिखाई प्रतिभा

प्रतियोगिता में नगर के कई विद्यालयों ने प्रतिभाग किया। बच्चों की प्रस्तुति ने यह संदेश दिया कि सोशल मीडिया का उपयोग सोच-समझकर और सकारात्मक दिशा में किया जाए तो यह समाज के विकास का सशक्त माध्यम बन सकता है।

सरस महोत्सव में आयोजित इस नाट्य प्रतियोगिता ने न केवल मनोरंजन किया बल्कि समाज को एक सार्थक संदेश भी दिया।

Tags :

दमदार मिसाल

जरूरी खबरें