Thu 12 Mar 2026

ब्रेकिंग

गोविंद आर्य (गैस प्रबंधक टनकपुर)

भव्य परेड, GM जावेद अंसारी ने जवानों की सराहना की

उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन ने परिवहन निगम प्रबंधन को भेजा नोटिस

अधिकारी चंपावत

रंजन आर्या (महाप्रबंधक) एनएचपीसी

सुचना

चम्पावत में गुलदार की खाल के साथ तस्कर गिरफ्तार : वन विभाग व एसओजी की संयुक्त कार्रवाई, वन्यजीव संरक्षण अधिनियम में मुकदमा दर्ज

Abid Hussain

Thu, Feb 19, 2026

चम्पावत, बूम वन क्षेत्र, सुखीढांग (चम्पावत वन प्रभाग) में वन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गुलदार की खाल के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई मुखबिर खास की सूचना पर चल्थी पुलिस चेक पोस्ट पर चेकिंग के दौरान की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार इंदर राम उर्फ दीपक (43 वर्ष), निवासी तल्लि खटोली, चौकी चल्थी, थाना/जिला चम्पावत को चल्थी पुल की ओर से आते समय एसओजी, पुलिस चौकी चल्थी और वन विभाग की टीम ने रोका। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से गुलदार (तेंदुआ) की एक खाल बरामद हुई।

पुलिस ने आरोपी को बरामदगी सहित वन विभाग के सुपुर्द कर दिया। वन विभाग द्वारा आरोपी के खिलाफ एफ-2 केस संख्या 08/बूम/2025-26 दिनांक 19.02.2026 के तहत वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 (संशोधित 2002) की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि वन्यजीव तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे अपराधों में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।संयुक्त टीम में गुलजार हुसैन, वन क्षेत्राधिकारी बूम गिरीश चन्द्र जोशी, वन दरोगा गौरव, वन बीट अधिकारी संजय सिंह, वन बीट अधिकारी पुलिस / एसओजी:कमलेश भट्ट, एसआईराकेश कठायत, चौकी प्रभारी चल्थी ललित श्रीवास्तव, हे0का0 ललित चौधरी, का0 राजकुमार, का0 सूरज कुमार, का0 कमलनाथ, आदि शामिल रहे स्थानीय लोगों ने वन विभाग और पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना करते हुए क्षेत्र में वन्यजीव संरक्षण के प्रति सख्त कदम उठाने की मांग की है।

Tags :

ब्रेकिंग न्यूज

जरूरी खबरें