Thu 15 Oct 2026

ब्रेकिंग

अल्पसंख्यक मोर्चा ने ‘कलाम का पैगाम देश के नाम’ कार्यक्रम के तहत किया पूर्व राष्ट्रपति को नमन

सशक्त भारत का संदेश

असमानता पर राष्ट्रीय वेबिनार आयोजित

draft title

समय पर तैयारी की मांग

सुचना

मनिहारगोठ में मनाई गई डॉ. कलाम की जयंती, स्वच्छता अभियान चलाया भाजपा : अल्पसंख्यक मोर्चा ने ‘कलाम का पैगाम देश के नाम’ कार्यक्रम के तहत किया पूर्व राष्ट्रपति को नमन

Abid Hussain

Thu, Oct 15, 2026


मनिहारगोठ में मनाई गई डॉ. कलाम की जयंती, स्वच्छता अभियान चलाया

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने ‘कलाम का पैगाम देश के नाम’ कार्यक्रम के तहत किया पूर्व राष्ट्रपति को नमन

मनिहारगोठ (चंपावत)। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा चंपावत की ओर से पूर्व राष्ट्रपति एवं मिसाइल मैन डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर ग्राम पंचायत मनिहारगोठ में ‘कलाम का पैगाम देश के नाम’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान अतिथियों और कार्यकर्ताओं ने डॉ. कलाम के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। साथ ही ग्राम पंचायत में स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश मंत्री संदीप बाजवा शामिल हुए। विशिष्ट अतिथि दर्जा राज्यमंत्री हेमा जोशी और दर्जा राज्यमंत्री किरण देवी रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष मुवश्शिर अली गोलू ने की, जबकि संचालन जावेद भाई ने किया।

इस अवसर पर प्रदेश मंत्री अमजद हुसैन, जिला उपाध्यक्ष साहिल नसीब हुसैन, जिला सोशल मीडिया संयोजक ऐन रिजवान, ग्राम प्रधान शहाना खातून, उपप्रधान नजीर हुसैन, बूथ अध्यक्ष समीर मलिक, मोहम्मद अमीन, मोहम्मद अलीम, गुलजार हुसैन, सिकंदर हुसैन और मोहम्मद सलमान सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के माध्यम से डॉ. कलाम के विचारों, देश के प्रति उनके समर्पण और स्वच्छता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया।

Tags :

दमदार मिसाल

जरूरी खबरें