Mon 14 Sep 2026

ब्रेकिंग

सितंबर को विशेष आयोजन

 प्रतियोगिता में विजन पब्लिक स्कूल अव्वल

बाह्य न्यायालय टनकपुर में न्यायिक मजिस्ट्रेट काजल रानी की अध्यक्षता में हुआ आयोजन

पंडित जीबी पंत की 139वीं जयंती धूमधाम से मनाई, मरीजों को वितरित किए फल

तीन साल से लापता किशन सिंह की तलाश, परिजनों ने लोगों से मांगी मदद

सुचना

भारत विकास परिषद ने कराया भव्य समूह गान प्रतियोगिता का आयोजन,   :  प्रतियोगिता में विजन पब्लिक स्कूल अव्वल

Abid Hussain

Sun, Sep 13, 2026

टनकपुर, भारत विकास परिषद टनकपुर द्वारा रविवार को क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए भव्य समूह गान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने हिंदी एवं संस्कृत के समूह गान प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा, गायन कौशल और देशभक्ति की भावना का शानदार प्रदर्शन किया। विद्यालयों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता भारत विकास परिषद के अध्यक्ष भुवन चंद्र जोशी ने की। कार्यक्रम का संचालन अंकुर टंडन, विनय अग्रवाल एवं मनुश्रवा आर्य ने किया। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ प्रतिभाग किया।

प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में बनबसा से रवींद्र पांडे तथा खटीमा से दीपक सिंह एवं नर सिंह को आमंत्रित किया गया था। निर्णायकों ने सभी विद्यालयों की प्रस्तुतियों का बारीकी से मूल्यांकन करने के बाद प्रतियोगिता के परिणाम घोषित किए।

प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए विजन पब्लिक स्कूल ने प्रथम स्थान, ब्लू माउंटेन स्कूल ने द्वितीय स्थान तथा पैरामाउंट स्कूल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता विद्यालयों के विद्यार्थियों को उपस्थित अतिथियों एवं भारत विकास परिषद के पदाधिकारियों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री प्रतिनिधि दीपक रजवार, डॉ. देवी दत्त जोशी, भारत विकास परिषद के पर्यवेक्षक अनिल मित्तल, महामंत्री हरीश शर्मा तथा खटीमा भारत विकास परिषद के अध्यक्ष दीपक बतरा सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

इसके अलावा टनकपुर के गणमान्य नागरिकों सुरेश अग्रवाल, गुरु चरण लाल शर्मा एवं भगवत शरण ने भी कार्यक्रम में उपस्थित होकर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में परिषद के सचिव सत्यप्रकाश गुप्ता, कोषाध्यक्ष अतुल शारदा, राजीव अग्रवाल, दीपक सारदा, राजीव चड्ढा, दीपक जैन, वैभव अग्रवाल, गिरीश शर्मा, अनुराग अग्रवाल, रवि कुमार, विभोर गर्ग, कैलाश गहतोड़ी, अजय देवपा, प्रीति गहतोड़ी, रेखा जोशी, सीमा अग्रवाल, शिखा शारदा, अनीता शारदा, सुधा शारदा, विमी आर्य, छवी गुप्ता, बीना अग्रवाल, सदाशा अग्रवाल, रेनू अग्रवाल एवं मोनिका अग्रवाल सहित परिषद के अनेक सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता की।

भारत विकास परिषद के पदाधिकारियों ने बताया कि प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में देशभक्ति की भावना, भारतीय संस्कृति के प्रति सम्मान, हिंदी एवं संस्कृत भाषा के प्रति प्रेम तथा सामूहिकता और अनुशासन की भावना को बढ़ावा देना है। ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ भारतीय संस्कृति और राष्ट्रप्रेम से जुड़ने का अवसर मिलता है।

कार्यक्रम के अंत में भारत विकास परिषद के पदाधिकारियों ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले सभी विद्यालयों, विद्यार्थियों, शिक्षकों, निर्णायक मंडल एवं उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त किया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर परिषद सदस्यों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के सांस्कृतिक एवं राष्ट्रभावना से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही।

Tags :

ब्रेकिंग न्यूज़

जरूरी खबरें