Mon 14 Sep 2026

ब्रेकिंग

सितंबर को विशेष आयोजन

 प्रतियोगिता में विजन पब्लिक स्कूल अव्वल

बाह्य न्यायालय टनकपुर में न्यायिक मजिस्ट्रेट काजल रानी की अध्यक्षता में हुआ आयोजन

पंडित जीबी पंत की 139वीं जयंती धूमधाम से मनाई, मरीजों को वितरित किए फल

तीन साल से लापता किशन सिंह की तलाश, परिजनों ने लोगों से मांगी मदद

सुचना

सेवा संकल्प अभियान के तहत चंपावत में होंगे 12 कार्यक्रम, 16 व 17 : सितंबर को विशेष आयोजन

Abid Hussain

Sun, Sep 13, 2026

चंपावत। भारतीय जनता पार्टी की ओर से आगामी 16 सितंबर को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तथा 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत जनपद में विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। अभियान के अंतर्गत जिले में क्रमवार 12 प्रमुख कार्यक्रम आयोजित किए जाने की रूपरेखा पत्रकार वार्ता के दौरान रखी गई।

अभियान के तहत 16 सितंबर को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन तथा 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर जिले के विभिन्न धार्मिक स्थलों एवं मंदिरों में पूजा-अर्चना, हवन-यज्ञ सहित धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

इसके साथ ही केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित लाभार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। जिले के सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता अभियान चलाने के साथ-साथ रक्तदान शिविरों का भी आयोजन किया जाएगा।

अभियान के दौरान समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, आशा बहनों एवं महिला स्वयं सहायता समूहों की सदस्यों को भी उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया जाएगा। भाजपा का कहना है कि सेवा, स्वच्छता, जनभागीदारी और समाज के विभिन्न वर्गों के सम्मान के माध्यम से अभियान को व्यापक रूप दिया जाएगा।

जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र गड़कोटी के संचालन में आयोजित प्रेस वार्ता में भाजपा प्रदेश मंत्री निर्मल माहरा, उत्तराखंड सरकार में दर्जा राज्य मंत्री श्याम नारायण पांडेय एवं सुभाष बगौली, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता शंकर दत्त पांडेय, मंडल अध्यक्ष गिरीश कुंवर सहित जिले के पत्रकार बंधु मौजूद रहे।

भाजपा नेताओं ने कहा कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ केवल जन्मदिन समारोह तक सीमित न रहकर सेवा और जनसरोकार से जुड़े कार्यक्रमों के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचने का प्रयास है।

Tags :

अच्छी पहल

जरूरी खबरें