Wed 16 Sep 2026

ब्रेकिंग

गांव- गांव पहुंचा जागरूकता अभियान

समस्याओं का हुआ समाधान!

लगा निशुल्क चिकित्सा शिविर

सौदागरों पर शिकंजा कसने की तैयारी

सितंबर को विशेष आयोजन

सुचना

जनहित के प्रति सजग और संवेदनशील डीएम मनीष कुमार की पहल रंग लाई, पेयजल : समस्या का हुआ त्वरित समाधान

Abid Hussain

Thu, Apr 9, 2026

चम्पावत, जिलाधिकारी मनीष कुमार की सक्रियता, संवेदनशीलता और कुशल नेतृत्व का एक और उत्कृष्ट उदाहरण सामने आया है, जहां उनके त्वरित निर्देशों से पेयजल पाइपलाइन में आई समस्या का शीघ्र समाधान कर क्षेत्र में स्वच्छ जल आपूर्ति बहाल कर दी गई।

सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों से दूषित पेयजल की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जल संस्थान को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उनके निर्देशों के अनुपालन में विभागीय टीम ने मौके पर पहुंचकर गहन जांच की, जिसमें एक निजी जल संयोजन नाली के भीतर क्षतिग्रस्त पाया गया, जो दूषण का मुख्य कारण था।

अधिशासी अभियंता, जल संस्थान ने जानकारी देते हुए बताया कि तकनीकी टीम द्वारा तत्काल क्षतिग्रस्त कनेक्शन को बंद कराया गया तथा पाइपलाइन की मरम्मत कर दी गई। इसके उपरांत क्षेत्र में स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल की आपूर्ति पुनः सुचारू कर दी गई है।

जिलाधिकारी मनीष कुमार की दूरदर्शिता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के चलते आमजन की समस्या का त्वरित समाधान संभव हो पाया, जिसकी क्षेत्र में सराहना की जा रही है।

उन्होंने जनपदवासियों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर सीधे संबंधित विभाग से संपर्क करें, ताकि समय रहते प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

Tags :

दमदार मिसाल

जरूरी खबरें