Thu 25 Jun 2026

ब्रेकिंग

ने मांगा जनसहयोग

जल जीवन मिशन की पाइपलाइन सूखी, टोटी से आज तक नहीं टपकी एक बूंद पानी

400 कर्मियों ने लिया योग को जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प

जांच की मांग

बड़े नाले की कराई तलीझाड़ सफाई"।

सुचना

भाजपा का 47वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया, कार्यक्रम के बीच : इस्तीफा ने खींचा ध्यान

Abid Hussain

Mon, Apr 6, 2026

बनबसा / भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर क्षेत्र भर में कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर इसे उत्साहपूर्वक मनाया गया। जगह-जगह पार्टी के झंडे लगाए गए, विचार गोष्ठियां आयोजित हुईं और कार्यकर्ताओं ने संगठन की उपलब्धियों को जनता के बीच रखा।

इसी बीच बनबसा क्षेत्र से एक मामला सामने आने के बाद यह आयोजन चर्चा का विषय बन गया। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा बनबसा मंडल अध्यक्ष सफी अहमद द्वारा कार्यक्रम के दौरान ही अपना इस्तीफा दिए जाने की खबर सामने आई है।

बताया जा रहा है कि सफी अहमद ने अपने इस्तीफे में पारिवारिक समस्याओं का हवाला देते हुए पार्टी के कुछ पदाधिकारियों पर कार्यकर्ताओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने यह भी कहा कि लंबे समय से संगठन में सक्रिय रहने के बावजूद उन्हें उचित महत्व नहीं दिया गया, जिससे आहत होकर उन्होंने यह कदम उठाया।

सूत्रों के अनुसार, इस्तीफे की प्रति भाजपा मंडल अध्यक्ष को भेजी गई है, जिससे संगठन के भीतर हलचल मच गई है। स्थानीय स्तर पर इस घटनाक्रम को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

हालांकि, पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं ने स्थापना दिवस कार्यक्रम को सफल बताते हुए कहा कि यह संगठन की मजबूती का प्रतीक है और इस तरह की व्यक्तिगत नाराजगियां पार्टी के बड़े उद्देश्य को प्रभावित नहीं करेंगी।

अब देखना होगा कि पार्टी नेतृत्व इस मामले को किस तरह सुलझाता है और क्या सफी अहमद के आरोपों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आती है।

Tags :

ब्रेकिंग न्यूज़

जरूरी खबरें