राजकीय महाविद्यालय टनकपुर में अंग्रेजी विभाग की विभागीय परिषद गठित, : सौम्य तिवारी अध्यक्ष
Abid Hussain
Thu, Nov 5, 2026
राजकीय महाविद्यालय टनकपुर में अंग्रेजी विभाग की विभागीय परिषद गठित, सौम्य तिवारी अध्यक्ष
विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और शैक्षणिक गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता को मिलेगा बढ़ावा
टनकपुर। राजकीय महाविद्यालय टनकपुर के अंग्रेजी विभाग में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विभागीय परिषद का गठन किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अनुपमा तिवारी के कुशल निर्देशन में गठित परिषद का उद्देश्य विद्यार्थियों में शैक्षणिक अभिरुचि, नेतृत्व क्षमता और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता को प्रोत्साहित करना है।
इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. अनुपमा तिवारी ने विभागीय परिषद के गठन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह की गतिविधियां विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने के साथ-साथ उनमें नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और संगठनात्मक कौशल विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
अंग्रेजी विभाग की विभागाध्यक्ष मीनाक्षी जोशी ने विभागीय परिषद के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को विभाग की विभिन्न शैक्षणिक एवं रचनात्मक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
गठित विभागीय परिषद में सौम्य तिवारी (एमए तृतीय सेमेस्टर) को अध्यक्ष, कोमल (एमए प्रथम सेमेस्टर) को उपाध्यक्ष, मोहम्मद आदियान (बीए तृतीय सेमेस्टर) को कोषाध्यक्ष, पूर्णिमा आर्या (बीए प्रथम सेमेस्टर) को सचिव तथा हर्षित कुमार (बीए प्रथम सेमेस्टर) को उपसचिव बनाया गया।
वहीं, कक्षा प्रतिनिधियों के रूप में दीप्ति शर्मा (एमए प्रथम सेमेस्टर), मनीष कुमार (बीए तृतीय सेमेस्टर), अभिनव गिरी (बीए प्रथम सेमेस्टर) तथा समीर गोस्वामी (बीए पंचम सेमेस्टर) को जिम्मेदारी सौंपी गई।
विभागीय परिषद के गठन से महाविद्यालय में विद्यार्थियों की रचनात्मक एवं शैक्षणिक गतिविधियों को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई गई।
Tags :
अच्छी पहल