Mon 21 Sep 2026

ब्रेकिंग

साइबर ठगी के शिकार

AIAPGET 2026 में डॉ. आकाश में आठवीं रैंक हासिल कर बढ़ाया टनकपुर का मान, AIIA नई दिल्ली में MD करने का लक्ष्य

जारी, फोरेंसिक टीम ने मौके से जुटाए फिंगर प्रिंट,

एनबीडब्ल्यू में वांछित गिरफ्तार

परिसर से हटाई जंगली घास

सुचना

: ठा. श्याम सिंह रावत जगत सिंह रावत RHGIC टनकपुर के छात्र 🥊🥊ओम भंडारी का एशियन जूनियर स्कूल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में चयन होने पर जनपद का नाम हुआ रोशन

♥️आबिद सिद्दीकी टनकपुर

टनकपुर। ठाकुर श्याम सिंह रावत जगत सिंह रावत राधे हरी राजकीय इंटर कॉलेज टनकपुर के कक्षा 10 के छात्र का चयन एशियन जूनियर स्कूल बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए हुआ है। उक्त जानकारी विद्यालय के खेल शिक्षक ललित मोहन भट्ट ने दी । उन्होंने बताया कि स्थानीय बॉक्सिंग हॉस्टल के छात्र ओम भंडारी एशियन जूनियर स्कूल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। ये प्रतियोगिता दुबई के आबूधाबी में 27 अगस्त से 10 सितंबर तक होगी। हल्द्वानी निवासी ओम भंडारी को हॉस्टल के मुक्केबाजी प्रशिक्षक ललित मोहन कुंवर ने प्रशिक्षित किया है। व्यायाम शिक्षक ने बताया कि गत वर्ष भी छात्र स्कूल गेम्स की बॉक्सिंग प्रतियोगिता में चैंपियन रहा है। छात्र ऑलराउंडर खिलाड़ी है स्विमिंग में भी स्टेट चैंपियन रह चुका है चंपावत जिले से इस तरह की उपलब्धि प्राप्त कर गौरवान्वित करने वाला यह पहला छात्र है। बताया है कि ओम भंडारी 67 किलोग्राम वर्ग में अंडर-14 आयु वर्ग में शिरकत करेंगे। उन्हें पिछले तीन महीनों से SAI (भारतीय खेल प्राधिकरण) के बेंगलुरु स्थित केंद्र में प्रशिक्षण ले रहे हैं।
ओम भंडारी की उपलब्धि पर प्रभारी जिला खेल अधिकारी सीएस बिष्ट, स्टेडियम प्रभारी मुकेश शर्मा, जिला खेल समन्वयक प्रदीप बोहरा, चंद्रशेखर ओली, मुख्य शिक्षाधिकारी मेहरबान सिंह बिष्ट, टनकपुर की खेल समन्वयक कल्पना आर्या, प्रभारी प्रधानाचार्य राजेश पांडेय, शिक्षक कैप्टन एलडी तिवारी, चंद्रशेखर उपाध्यक्ष, भुवन शंकर पांडेय, जिला समन्वयक प्रदीप बोहरा, स्टेडियम प्रभारी मुकेश शर्मा, मुकेश वर्मा, रचित वल्दिया, सीएस खोलिया, ममता विष्ट आदि ने एशियन चैंपियनशिप बनने पर शुभकामना देते हुए खुशी जाहिर की है।

Tags :

जरूरी खबरें