Sat 10 Oct 2026

ब्रेकिंग

draft title

समय पर तैयारी की मांग

ऐतिहासिक फैसलों पर बांटी मिठाई

हुआ था लापता, पुलिस में दर्ज है गुमशुदगी का मुकदमा

गांधी-शास्त्री जयंती पर निकली विधिक जागरूकता रैली

सुचना

मिशन सफल: उत्तराखण्ड पुलिस ने गुमशुदा बुजुर्ग को सकुशल खोजा, : परिवार की लौटी मुस्कान 

Abid Hussain

Sun, May 17, 2026

 

टनकपुर। उत्तराखण्ड पुलिस की तत्परता और जनसेवा के प्रति समर्पण का एक और सराहनीय उदाहरण सामने आया है। गुमशुदा बुजुर्ग गोपालदत्त तिवारी को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सकुशल खोज निकाला और सुरक्षित उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

बुजुर्ग के सुरक्षित मिलने की खबर मिलते ही परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। अपनों से दोबारा मिलन के भावुक क्षणों ने सभी की आंखें नम कर दीं। परिजनों ने उत्तराखण्ड पुलिस की सक्रियता, संवेदनशील कार्यशैली और मानवीय प्रयासों की जमकर सराहना की।

विशेष रूप से पुलिस कर्मी हितेंद्र वर्मा की मेहनत और सतर्कता की परिवारजनों ने प्रशंसा करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। परिवार ने कहा कि पुलिस की त्वरित कार्रवाई और लगातार प्रयासों के कारण ही उनके बुजुर्ग सदस्य सुरक्षित वापस मिल सके।

उत्तराखण्ड पुलिस ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह केवल कानून व्यवस्था तक सीमित नहीं, बल्कि हर संकट में जनता के साथ खड़ी रहने वाली भरोसेमंद मित्र पुलिस है।

“आपकी सेवा, आपकी सुरक्षा, आपका विश्वास” के संकल्प के साथ कार्य कर रही उत्तराखण्ड पुलिस के इस सराहनीय कार्य की क्षेत्रभर में प्रशंसा हो रही है। साथ ही पुलिस ने सूचना साझा करने वाले सभी लोगों का भी हृदय से धन्यवाद व्यक्त किया है, जिनके सहयोग से यह मिशन सफल हो सका।

Tags :

दमदार मिसाल

जरूरी खबरें