Wed 11 Mar 2026

ब्रेकिंग

गोविंद आर्य (गैस प्रबंधक टनकपुर)

भव्य परेड, GM जावेद अंसारी ने जवानों की सराहना की

उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन ने परिवहन निगम प्रबंधन को भेजा नोटिस

अधिकारी चंपावत

रंजन आर्या (महाप्रबंधक) एनएचपीसी

सुचना

टनकपुर डिपो की अव्यवस्थाओं पर रोडवेज कर्मचारी परिषद का कड़ा नोटिस, 9 : मार्च से आंदोलन की चेतावनी

Abid Hussain

Sun, Mar 8, 2026

टनकपुर।रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तराखंड की टनकपुर शाखा ने उत्तराखंड परिवहन निगम के सहायक महाप्रबंधक (संचालन) टनकपुर को ज्ञापन भेजकर डिपो में व्याप्त अव्यवस्थाओं और निगम हित से जुड़े मुद्दों को लेकर कड़ा नोटिस जारी किया है। परिषद ने साफ चेतावनी दी है कि यदि समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो 9 मार्च 2026 से आंदोलन और धरना कार्यक्रम शुरू किया जाएगा।

परिषद के नोटिस में कहा गया है कि टनकपुर डिपो में लंबे समय से कई बसें ऑफ रोड खड़ी हैं, जिन्हें अब तक ऑन रोड नहीं किया गया है, जिससे निगम को लगातार आर्थिक नुकसान हो रहा है। ज्ञापन में बस नंबर 3122, 1716, 2849, 2902, 1116, 3178, 3123, 2816, 2818, 2874, 4432, 4436, 4311, 4297, 4434, 4259, 4231 सहित लगभग 18 से अधिक बसों के लंबे समय से डिपो में खड़े रहने का जिक्र किया गया है।

इसके अलावा परिषद ने आरोप लगाया कि डिपो में संचालित सीएनजी बसों को निर्धारित मानक से अधिक किलोमीटर तक चलाया जा रहा है, जिससे वाहनों पर अतिरिक्त दबाव पड़ रहा है। साथ ही निगम मुख्यालय के निर्देशों के बावजूद संविदा चालकों से कार्यालयों में कार्य लिया जा रहा है, जिसे परिषद ने नियमों के विरुद्ध बताया है।

ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि अन्य राज्यों के परिवहन निगमों की बसों को बिना किसी करार के टनकपुर बस स्टेशन से संचालित होने दिया जा रहा है, जिससे निगम की आय प्रभावित हो रही है। साथ ही टनकपुर, बनबसा और खटीमा बस स्टेशनों पर टिकट बुकिंग व्यवस्था भी सुचारु रूप से संचालित नहीं हो रही है।

रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के शाखा अध्यक्ष कोशल कर्नाटक और शाखा मंत्री पंकज पंत ने कहा कि यदि निगम हित और कर्मचारियों से जुड़े इन मुद्दों का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो संगठन पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत 9 मार्च से धरना प्रदर्शन शुरू करेगा। परिषद ने ज्ञापन की प्रतियां परिवहन निगम मुख्यालय और संबंधित अधिकारियों को भी भेजी हैं।

Tags :

ब्रेकिंग न्यूज़

जरूरी खबरें