Mon 23 Nov 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री का फोटो, श्रमिकों में राहत किट को लेकर दिखा उत्साह

निरीक्षक चेतन रावत का ऊधमसिंह नगर तबादला

करोड़ों की योजनाओं से बदलेगी तस्वीर

भैयाजी जोशी

10,400 रुपये के चालान, मचा हड़कंप

सुचना

: टनकपुर में व्यापार मंडल चुनाव को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण 814 मतदाता आज करेंगे अध्यक्ष महामंत्री के भाग्य का फैसला

नगर के पंचमुखी धर्मशाला में प्रातः 8:00 बजे से शुरू होगी मतदान प्रक्रिया

रिपोर्ट/ आबिद सिद्दीकी

टनकपुर/ व्यापार मंडल चुनाव को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। आज 25 फरवरी को नगर क्षेत्र के मतदाता व्यापारी अध्यक्ष और महामंत्री के भाग्य का फैसला करेंगे।

जानकारी के मुताबिक मुख्य चुनाव अधिकारी भगवत सरन ने बताया कि मतदान प्रातः 8:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक किया जाएगा। क्षेत्र के 814 मतदाता व्यापारी पंचमुखी धर्मशाला में अपना मतदान करेंगे। उन्होंने बताया कि अध्यक्ष पद पर वैभव अग्रवाल और मोहित गढ़कोटी  तथा महामंत्री पद पर संजय पांडे व भूपेश चड्डा के बीच मुकाबला होगा।  इसके अलावा उपाध्यक्ष में अंकित अग्रवाल तथा कोषाध्यक्ष पद पर गिरीश वर्मा का निर्विरोध बनना लगभग तय माना जा रहा है। मतदान के बाद शाम 3:00 बजे से वोटो की गिनती की जाएगी। जिसके बाद विजय प्रत्याशी घोषित किए जाएंगे।

Tags :

विज्ञापन

जरूरी खबरें