Sun 14 Jun 2026

ब्रेकिंग

बड़े नाले की कराई तलीझाड़ सफाई"।

एसआईआर अभियान।

अब DigiLocker में भी मिलेगा बिजली बिल, देश की 68 बिजली कंपनियां प्लेटफॉर्म से जुड़ीं

टनकपुर का किशोर 10 माह से लापता, पुलिस ने आमजन से मांगी मदद

धार्मिक स्थलों के विकास के प्रति प्रतिबद्ध धामी सरकार: टनकपुर गुरुद्वारे को विशेष सौगात

सुचना

: व्यापार मंडल में शामिल सदस्यों ने व्यापार मंडल के वरिष्ठ पदाधिकारीयो से हिसाब- किताब सार्वजनिक करने की मांग की,

टनकपुर। शहर के व्यापारियों ने एकजुट होकर व्यापार मंडल के विभिन्न पदों पर आसीन  पदाधिकारियों से हिसाब किताब सार्वजनिक किए जाने की  मांग की है। इस बात को लेकर आए दिन व्यापार मंडल ग्रुप में चर्चाओं  का बाजार गर्म  रहता है । आपको बता दे आए दिन उद्योग व्यापार मंडल  के सदस्य व्यापार मंडल ग्रुप में हिसाब किताब को लेकर चर्चा करते रहते हैं ।  व्यापारियों का कहना है कि पिछले कई सालो से व्यापार मंडल के पदाधिकारी बताएं कि उन्होेंने विगत कई वर्षों से  व्यापारियों के लिए क्या किया? उन्होंने सवाल किया है क्या आज तक व्यापारियों की समस्याओं को लेकर एक भी बैठक की गई है। इसी बात को लेकर क्षेत्र के व्यापारी सकते में हैं। क्षेत्र के समस्त व्यापारियों ने  व्यापार मंडल के पदाधिकारियों से हिसाब किताब सार्वजनिक करने की पुरजोर मांग की है। , ताकि व्यापार मंडल के चुनाव हो सके । व्यापारियों का कहना है कि  व्यापार मंडल ने हमेशा व्यापारियों की अनदेखी की। सभी व्यापारियों को एक साथ लेकर चलने की जगह व्यापार मंडल  सालो से अपने कुछ चहेते व्यापारियों को लेकर चल रहा है। इस कारण मजबूरी में व्यापारियों को अपने स्तर पर एकजुट होना पड़ा। अब देखना होगा कि इस मामले का पटाक्षेप आखिर कब होगा। 

Tags :

जरूरी खबरें