: टनकपुर में 2.15 ग्राम स्मैक के साथ 01 स्मैक तस्कर गिरफ्तार
admin
Tue, Jul 11, 2023
टनकपुर / कोतवाली पुलिस ने 2, 15 ग्राम स्मैक के साथ एक अधिक को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमन्त्री उत्तराखण्ड सरकार द्वारा वर्ष 2025 तक उत्तराखण्ड प्रदेश को नशामुक्त उत्तराखण्ड बनाये जाने हेतु दिये गये निर्देशों के क्रम में जनपद चम्पावत में देवेंद्र पींचा पुलिस अधीक्षक चंपावत के निर्देसानुसार तथा क्षेत्राधिकारी चम्पावत/ टनकपुर के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन क्रैकडाउन के तहत थाना टनकपुर क्षेत्रान्तर्गत कोतवाली टनकपुर पुलिस द्वारा मनिहार गोठ रेलवे अंडर पास के पास आम के बगीचे से अभियुक्त सलीम कुरेशी पुत्र स्वर्गीय जाबिर कुरेशी निवासी वार्ड नंबर 7 मोहल्ला लाल इमली पड़ाव थाना टनकपुर जिला चंपावत के पास से 2.15 ग्राम स्मैक बरामद कर गिरफ्तार किया गया,
उक्त सम्बन्ध में थाना टनकपुर मे मुकदमा FIR no 72/2023 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया। पुलिस पूछताछ में अभियुक्त के द्वारा बताया गया कि खटीमा नानकमत्ता क्षेत्र से सस्ते दामों में खरीदकर टनकपुर, बनबसा, आदि क्षेत्रों मे उंचे दामों में बेची जाती है तथा स्वयं भी उसका उपभोग किया करता है पुलिस टीम मे जितेंद्र सिंह बिष्ट उप निरीक्षक , कॉन्स्टेबल 194 सूरज कुमार शामिल रहे
Tags :