Thu 30 Apr 2026

ब्रेकिंग

का सम्मान

हैरान

में गूंजा आत्मविश्वास, सेवा और सुरक्षा का संदेश

प्रदेश तक गूंजा नाम!

कर्मियों को वितरित की किट

सुचना

: टनकपुर में आयोजित भारत को जानो प्रतियोगिता मे विद्यालय के 1265 छात्र-छात्राओं ने किया प्रतिभाग••

admin

Fri, Aug 25, 2023

रिपोर्ट आबिद सिद्दीकी टनकपुर

टनकपुर/ भारत विकास परिषद के तत्वाधान में भारत को जानो प्रतियोगिता के प्रथम चरण का आयोजन शुक्रवार को कराया गया ।आयोजित परीक्षा नगर के प्रतिष्ठित विद्यालय एमडीएम ,सेंट फ्रांसिस, विवेकानंद विद्या मंदिर ,राजकीय इंटर कॉलेज टनकपुर  राजकीय इंटर कॉलेज सैलानीगोठ सहित 19 विद्यालय में संपन्न हुई ,जिसमें 1265 बच्चों ने प्रतिभा किया।

 शुक्रवार को आयोजित भारत को जानो प्रतियोगिता के प्रकल्प संयोजक अंकुर टंडन  ने बताया की प्रतियोगिता में नगर के 19 विद्यालयों के 1265 छात्र छात्रों ने प्रतिभाग किया जिसमें कनिष्ठ वर्ग के 685 एवं वरिष्ठ वर्ग के 580 छात्र उपस्थित रहे। प्रतिभागियों को 30 मिनट का समय दिया गया जिसमें ओ एम आर शीट द्वारा 40 प्रश्नों का उत्तर देना था ।यह प्रतियोगिता विद्यालय स्तर पर कराई गई इसमें से प्रत्येक स्कूल के दो विद्यार्थी जूनियर टीम से एवं दो विद्यार्थी सीनियर टीम से सर्वोच्च अंक प्राप्त करके नगर स्तरीय (दूसरा चरण) प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। पूरी प्रतियोगिता के प्रकल्प प्रभारी के रूप में अंकुर टंडन रहे जिनके नेतृत्व में सफलतापूर्वक भारत को जानो प्रतियोगिता संपन्न हुई।

परिषद अध्यक्ष राजीव कुमार आर्य ने कहा की भारत को जानो प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य बच्चों को अपने देश के बारे में जानकारी हो, एवं बच्चों को प्रतियोगिता परीक्षा के लिए सामान्य ज्ञान तैयार हो सके। शाखा के सदस्य अतुल शारदा ने कहा कि बच्चों को भारतीय धर्म और संस्कृति की जानकारी हो यह इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य है। इस दौरान

रवि कुमार, भुवन चंद जोशी, संजय कुमार गर्ग, राजीव अग्रवाल ,कैलाश  डॉक्टर मनुष्र्वा आर्य,वैभव अग्रवाल, सत्य प्रकाश गुप्ता, ऋषिकेश उपाध्याय, विनय अग्रवाल ,अतुल शारदा ,एवं महिला महिला सदस्यों श्रीमती विम्मीआर्या , पूजा तिवारी ,सरिता अग्रवाल, सीमा अग्रवाल ,कोमल टंडन  ,छवी गुप्ता, शिखा शारदा ,कल्पना अग्रवाल आदि उपस्थित रहे

Tags :

जरूरी खबरें