Tue 25 Aug 2026

ब्रेकिंग

लाख का सिंगल प्रीमियम बिजनेस

पुलिस की कार्रवाई से मचा हड़कंप

विशेषज्ञ डॉक्टर करेंगे जांच

ग्रामीणों ने जताया आभार

15 पुलिसकर्मी सम्मानित

सुचना

: कैरियर एवेन्यू इंस्टिट्यूट के 19 बच्चों का हुआ अर्धसैनिक बल में चयन, चयनित बच्चों के माता-पिता ने खुशी व्यक्त करते हुए जताया इंस्टिट्यूट संचालक का आभार

admin

Sun, Aug 27, 2023

रिपोर्ट❤ आबिद सिद्दीकी🙏

टनकपुर / पूर्णागिरि बिहार स्थित प्रतिष्ठित कैरियर एवेन्यू इंस्टीट्यूट के 19 बच्चों का अर्ध सैनिक बल में चयन हुआ है। एक साथ 19 बच्चों का कर्मचारी  चयन आयोग में सफल होने पर बच्चों के माता-पिता ने खुशी जाहिर करते हुए इंस्टिट्यूट  संचालक का आभार व्यक्त किया है।

आपको बता दें एसएससी का परिणाम घोषित हो चुका है। इस परीक्षा में करियर एवेन्यू इंस्टिट्यूट के 19 छात्र छात्राओं ने परचम लहराया है। वहीं रविवार को इंस्टिट्यूट के ओनर दीपेंद्र यादव ने कहा कि  संस्थान का रिजल्ट बहुत ही अच्छा आया है।  इस बार ज्यादा अधिक छात्रों का चयन एसएससी में हुआ है उन्होंने कहा कि आज के समय में कोचिंग संस्थानों के रिजल्ट में पारदर्शिता की समस्या देखी जा रही है। हमारे संस्थान ने शुरूआती दौर से ही रिजल्ट के मामले में पारदर्शिता बनाए रखी है। और यही कारण है कि हमारे संस्थान छात्रों एवं अभिभावकों की विश्वास को जीतने एवं उसे कायम रखने में सफलता पाई है। उन्होंने  सभी सफल छात्र-छात्राओं को  शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की हैं चयनित विद्यार्थियों मैं कोमल पांडे, सविता कंनवाल, नूरुल निशा,भुवन गहतोड़ी, दीपक महर शंकर सिंह महर, हीरा सिंह, योगेश महर,अमन कंनवाल, अमित भट्ट,ललित सिंह,दीपक गुरुरानी,आरिश ,गौरव पासी, अमित बिष्ट ,प्रिंस कुमार ,जतिन चंद ,सचिन सिंह महर और अशोक महर शामिल है। करियर एवेन्यू इंस्टिट्यूट के 19 छात्राओं का एसएससी में चयन होने पर पालिका अध्यक्ष विपिन कुमार वर्मा , सरस्वती ज्ञान मंदिर विद्यालय के प्रबंधक आरबी यादव, रामपाल शर्मा, बद्री प्रसाद यादव,  बीएस यादव, दिनेश चंद्र शास्त्री सहित तमाम    गणमान्य लोगों ने शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Tags :

जरूरी खबरें