: भारत विकास परिषद शाखा टनकपुर के सौजन्य से आयोजित रक्तदान शिविर में 45 लोगों ने किया रक्तदान
admin
Sat, Aug 5, 2023
टनकपुर / भारत विकास परिषद शाखा के सौजन्य से टनकपुर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। जिसमें कुल 45 से अधिक लोगों ने रक्तदान किया।

प्राप्त समाचार के अनुसार शनिवार को नगर के ब्लू एंपायर होटल में हुए स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का शुभारंभ न्यू लाइफ लाइन चैरिटेबल ट्रस्ट ब्लड बैंक खटीमा के डा. सुभाष चंद्र यादव, ब्लड बैंक अध्यक्ष नीलम ज्याला शाखा अध्यक्ष राजीव कुमार आर्य ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। जिसमें कुल 45 से अधिक लोगों ने रक्तदान किया

कार्यक्रम में डॉक्टर सुभाष चंद्र यादव ने युवाओं को रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान होता है। उनके द्वारा किया गया रक्तदान किसी जरूरतमंद की जान बचा सकता है इसलिए जब भी मौका मिले रक्तदान जरूर करना चाहिए। रक्तदान में लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। डॉक्टरों ने रक्तदान करने आए हुए लोगों की जांच की तथा जांच के बाद पूर्ण रूप से स्वस्थ व्यक्ति का ही रक्तदान किया।

आयोजित रक्तदान शिविर कार्यक्रम में नारी सेवा संस्था, टनकपुर, का विशेष सहयोग तथा युवाओं ने खूब बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई । सीओ अविनाश वर्मा ने कार्यक्रम में आए लोगों का आभार जताया। रक्तदान शिविर के दौरान शाखा के उपाध्यक्ष संजय कुमार, सचिव कौशल तिवारी, कोषाध्यक्ष अजय देउपा, रोहताश अग्रवाल, संजय कुमार अग्रवाल, दिनेश चंद्र पाटनी, संयोजक भुवन चंद्र जोशी रवि कुमार, सिंपी गांधी, अंकुर टंडन,नरेंद्र सिंह नेगी, विनय अग्रवाल, नवीन कोहली,अतुल शारदा,अनिल चौधरी, रुचि धस्माना आदि मौजूद रहे ।

Tags :