Sat 12 Sep 2026

ब्रेकिंग

बाह्य न्यायालय टनकपुर में न्यायिक मजिस्ट्रेट काजल रानी की अध्यक्षता में हुआ आयोजन

पंडित जीबी पंत की 139वीं जयंती धूमधाम से मनाई, मरीजों को वितरित किए फल

तीन साल से लापता किशन सिंह की तलाश, परिजनों ने लोगों से मांगी मदद

जारी किए नोटिस

नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

सुचना

: अवैध रूप से भारत में एंट्री कर रही चीन की महिला गिरफ्तार, 57 वाहिनी SSB की सतर्कता टीम ने चीनी महिला का अवैध प्रवेश किया नाकाम, सीमा सुरक्षा मजबूत"

admin

Thu, Apr 3, 2025

बनबसा/ मनोहर लाल, कमांडेंट, 57 बटालियन एसएसबी के निर्देशन में एसएसबी ने सीमांत क्षेत्र में विशेष सघन चेकिंग अभियान चलाया है, जिसमें अपराधियों और तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है, ताकि सीमांत क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल स्थापित किया जा सके।

इसी कड़ी में बुधवार को सशस्त्र सीमा बल् की डी कंपनी बनबसा भारत-नेपाल चेक पोस्ट मे जांच की प्रक्रिया में लगी हुई थी। इस दौरान नेपाल से भारत आ रही महिला यात्री Yang Qinhan को विधान पूर्वक जाँच किया गया, जिसे बिना वैध दस्तावेजों के पाया गया। वैध दस्तावेज नहीं होने के कारण प्राथमिक पूछताछ के उपरांत, कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए अग्रिम वैधानिक कार्यवाही हेतु उसे भारतीय अप्रवासन विभाग (Immigration) को सौंप दिया गया | तत्पश्चात अप्रवासन विभाग (Immigration) के द्वारा उपरोक्त चाइनिज महिला को नेपाल APF(आर्म्ड पुलिस फोर्स) को सुपुर्द कर दिया गया।

57 वाहिनी के कमांडेंट  ने बताया कि यह कार्यवाही SSB की सतर्कता एवं सीमा सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है। सशस्त्र सीमा बल भविष्य में भी इसी तरह सीमावर्ती सुरक्षा एवं अवैध गतिविधियों पर कार्यवाही करता रहेगा ताकि बल के उद्धेश्य की पूर्ति की जा सके।

इस सफल अभियान में SSB के उप-निरीक्षक आरती बुनकर, सहायक उप-निरीक्षक गोपी कृष्ण, मुख्य आरक्षी जोसफिन दास, आरक्षी पूर्णमल एवं रमेश का योगदान सराहनीय रहा।

Tags :

जरूरी खबरें