Sat 12 Sep 2026

ब्रेकिंग

बाह्य न्यायालय टनकपुर में न्यायिक मजिस्ट्रेट काजल रानी की अध्यक्षता में हुआ आयोजन

पंडित जीबी पंत की 139वीं जयंती धूमधाम से मनाई, मरीजों को वितरित किए फल

तीन साल से लापता किशन सिंह की तलाश, परिजनों ने लोगों से मांगी मदद

जारी किए नोटिस

नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

सुचना

उपलब्धि : विज़न पब्लिक स्कूल के 6 खिलाड़ी मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी योजना में चयनित, विद्यालय में खुशी की लहर 

admin

Sat, Apr 26, 2025

विज़न पब्लिक स्कूल के 6 खिलाड़ी मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी योजना में चयनित, विद्यालय में खुशी की लहर*

टनकपुर : विज़न पब्लिक स्कूल के छह प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी योजना में चयन हुआ है जिसके चलते विद्यालय परिवार में  हर्षोल्लास का माहौल है। विद्यालय के प्रधानाचार्य नवल किशोर तिवारी और प्रबंधक अजय देउपा ने  विजयी खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए उनकी उपलब्धियों पर गर्व व्यक्त किया।

प्रधानाचार्य नवल किशोर तिवारी ने बताया कि विद्यालय के विद्यार्थियों ने पूर्व में भी इस योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। इस वर्ष चयनित खिलाड़ियों को उत्तराखंड सरकार द्वारा एक वर्ष तक प्रतिमाह 1500 रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी, जो उनके खेल कौशल को और निखारने में सहायक होगी।

विद्यालय के खिलाड़ियों ने टनकपुर-बनबसा क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए सभी विद्यालयों के मध्य अपना उत्कृष्ट स्थान बनाया है। इसके साथ विद्यालय के दो छात्रों शशांक फर्त्याल का एमनिटी स्पोर्ट्स कॉलेज,रुद्रपुर तथा हार्दिक चौहान का स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून में भी चयन हुआ है। विद्यालय के छात्रों की इस उपलब्धि पर अभिभावक शिक्षक संघ के अध्यक्ष राजेंद्र खर्कवाल, राधा गड़कोटी, बबीता मेहरा, रेखा महर, भगत सिंह बोहरा, अंजू राय और अन्य सदस्यों ने भी प्रसन्नता व्यक्त की।

खेल प्रशिक्षक कुणाल धामी, सन्साईं सुंदर सिंह, गीता देउपा, रेखा जोशी, दया बिष्ट, दीया बोहरा, हिमांशु पाटनी, ईश्वरी देवी, नेहा खोलिया, दीपा जोशी, सीमा गड़कोटी, और मनीषा बिष्ट सहित विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों ने इस सफलता पर खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Tags :

जरूरी खबरें